राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : BRS को तेलंगाना में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, रंजीत रेड्डी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

by | Mar 17, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रहीहै आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले केसीआर के नेतृत्व वाली पार्टी बीआरएस को तगड़ा झटका लगा है। बीआरएस सांसद डॉ. रंजीत रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि “मैं जनता एवं अपने सभी समर्थकों को सूचित करने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने अपना औपचारिक त्याग पत्र बीआरएस को दे दिया है। मैं चेवेल्ला संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए बीआरएस पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।” और क्षेत्र के लोगों ने भी मेरा समर्थन किया है। रंजीत रेड्डी ने कहा कि राजनीतिक स्थिति के कारण, मैंने इस्तीफा देने का यह कठिन निर्णय लिया है।

ये भी देखें : Loksabha Chunav: क्या मोहन यादव बिगाड़ेंगे अखिलेश यादव का खेल?

सांसद रेड्डी ने कहा, ”वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए मैंने आज बीआरएस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैं कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर एवं पार्टी के नेताओं केसीआर को विशेष धन्यवाद देता हूं। मैं उनसे मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की अपील करता हूं। मैं सभी लोगों को भी धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने इन वर्षों में पार्टी में मेरा समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : बड़े राजनीतिक चेहरों का गढ़ है उत्तर प्रदेश, लोकसभा सीट का बड़ा दिलचस्प रहा है इतिहास

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर