Lok Sabha Election 2024 : आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान हो रहा है। देशभर की जनता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट कर सत्ता में लाना चाहती है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि आज ही दिल्ली की सात सीटों पर भी मतदान होना है।
यूं तो राजधानी में तो कम लोकसभा सीटें है, लेकिन फिर भी राजनीतिक पार्टियों की नजरें मखमल की गद्दी पर टिकी हुई है। बता दें कि इस चरण में 8 राज्यों के 58 सीटों पर वोटिंग जारी है। जिसमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8, झारखण्ड की 4, पश्चिम बंगाल की 8, जम्मू8-कश्मीर की 1, हरियाणा की सभी 10, ओडिशा की 6, दिल्लीड की सभी 7 सीटें शामिल है। इन 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में एक दूसरे के सामने खड़े है। सुबह सात बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इन सीटों पर मतदान होगा। चलिए आपको राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों और मुख्य प्रत्याशियों के बारे में बताते है।
ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Nirahua ने चुनाव के पहले सवाल उठा कर साधा निशाना, जानिए किसकी तरफ था इशारा
यहां देखिए दिल्ली की 7 सीटों पर Lok Sabha Election के लिए किसने किसे बनाया उम्मीदवार
सबसे पहली सीट की बात करें तो नई दिल्ली से भाजपा ने बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती को अपना प्रत्याशी बनाया, इस सीट पर इन दोनों दलों के बीच काटे की टक्कर होगी।
अब दूसरी सीट चांदनी चौक की बात करते है यहां से भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीन खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाकर चुनावी रण में उतारा है, वहीं इस सीट से कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
आते है तीसरी सीट पूर्वी दिल्ली पर यहां से भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। औऱ आम आदमी पार्टी ने कुलदीप कुमार के हाथों में चुनावी रण की कमान सौंपी है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी और इस सीट से कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कन्हैया कुमार को बीजेपी प्रत्याशी के समक्ष चुनावी मैदान में उतारा है।
पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी ने कमलजीत सेहरावत को इस बार कमान सौंपी हैं। यहां पर आम आदमी पार्टी ने महाबल मिश्रा को विपक्षी दल के सामने मुकाबले के लिए अपना उम्मीदवार बनाया हैं।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली भाजपा ने योगेश चंदोलिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने उदित राज को अपना प्रत्याशी बनाया हैं।
दक्षिण दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने रामवीर बिधुरी को प्रत्याशी बनाया हैं , और AAP ने साहिराम को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये दिल्ली की 7 लोकसभा सीट पर बीजेपी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के नाम है। अब बात करते है उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट और उम्मीदवारों के नाम..
ये भी पढ़ें : Ghaziabad : सरेआम किया जा रहा है गाजियाबाद में गांजे का कारोबार, प्रशासन बेखबर ?
Lok Sabha Election में UP की 14 सीटों पर इन पार्टियों ने किसे बनाया प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश में छठे चरण की 14 सीटों पर 162 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत को आजमाने उतरे है। आपको बता दें कि उम्मीदवारों सूची में 146 पुरुष एवं 16 महिलाए शामिल हैं। इस चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही सीट पर वटिंग हो रही है।
सुल्तानपुर
बीजेपी ने मेनका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है. उन्हें समाजवादी पार्टी के राम भुवाल निषाद और बहुजन समाज पार्टी के उदयराज वर्मा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
इलाहाबाद
पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी बीजेपी के उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्जवल रमन सिंह से होगा।
जौनपुर
बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर अपने निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट दिया है। उन्हें समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा से कृपाशंकर सिंह चुनौती दे रहे हैं।
आजमगढ़
निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
भदोही
भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया है। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के ललितेश पति त्रिपाठी हैं, जो भारत गठबंधन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
डुमरियागंज
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल फिर से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें समाजवादी पार्टी के भीष्मशंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
अम्बेडकर
बीजेपी ने रितेश पांडे को उम्मीदवार बनाया है, जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री लालजी वर्मा से है .
संतकबीरनगर
इस सीट पर मौजूदा बीजेपी सांसद प्रवीण निषाद का मुकाबला समाजवादी पार्टी के लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद से है.
इन प्रतियोगिताओं पर कड़ी नजर रहने की उम्मीद है क्योंकि ये उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


