राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha elections 2024 : कन्नौज से अखिलेश यादव ने किया नामांकन, 24 साल पुरानी फोटो साझा कर कही ये बात

by | Apr 25, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha elections 2024 : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ सपा के प्रमुख सचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले अखिलेश यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। कैप्शन में लिखा है, “इतिहास दोहराया जा एगा, एक नया भविष्य बनाया जाएगा।” इसे रिट्वीट करते हुए अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने लिखा, ‘सदा विजय।’

कहा जा रहा है कि ये तस्वीर 2000 के नॉमिनेशन की है

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : चुनाव के बाद मौलाना जी फिर से खोलेंगे Uttar Pradesh में 750 मदरसे | #viral

इससे पहले सपा ने पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को (Lok Sabha elections) कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। अखिलेश यादव पहली बार 2000 में हुए उपचुनाव में सांसद चुने गए थे। उसके बाद 2004 और 2009 में भी वह इसी सीट से सांसद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के कारण सभा, 2012 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव निर्विरोध चुनी गईं।

ये भी पढ़ेंं : Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस का 15 साल पुराने मंत्री ने छोड़ा साथ, राजकुमार चौहान ने बताई वजह

2014 के आम चुनाव में डिंपल ने इसी सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2019 के चुनाव में वह बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार गईं। वर्तमान में, अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से विधायक और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह पहली बार करहल सीट से विधायक बने। कन्नौज में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा। इस सीट के लिए नामांकन 25 अप्रैल से शुरू होगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर