Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिनकी तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही 15 अक्टूबर से आचार संहिता लागू कर दी गई थी। हालांकि, कई जगहों पर इसका पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते निर्वाचन आयोग के सी-विजिल ऐप पर शिकायतों का सिलसिला जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 15 से 25 अक्टूबर तक राज्य भर में सी-विजिल ऐप पर कुल 1259 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1250 शिकायतों का तुरंत निपटारा किया गया है।
अवैध संपत्ति और वस्त्रों पर की गई कार्रवाई
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कई प्रवर्तन एजेंसियों ने सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध संपत्ति, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुओं समेत कुल 100 करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह भी कहा है कि राज्य में आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है।
पहले जब्त की गई थी 40 लाख की संपत्ति
इससे पहले भी राज्य के विभिन्न हिस्सों से करोड़ों की रकम जब्त की गई थी। 25 अक्टूबर को हिंगोली क्षेत्र में एक करोड़ 40 लाख 35 हजार रुपये की बड़ी रकम जब्त की गई। हिंगोली बस डिपो के पास लोकल क्राइम ब्रांच ने दो गाड़ियों से यह नकदी बरामद की थी। अब तक कुल 100 करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
सी-विजिल ऐप पर बढ़ रहीं शिकायतें
आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने के लिए चुनाव आयोग ने सी-विजिल ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई है। ऐप के माध्यम से नागरिक चुनावी नियमों का उल्लंघन करने वाले मामलों की शिकायत कर सकते हैं। इस ऐप पर दर्ज की गई शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। पहले सी-विजिल ऐप पर 1100 शिकायतें थीं, जो अब बढ़कर 1259 हो गई हैं।
क्या है सी-विजिल ऐप?
सी-विजिल ऐप नागरिकों को आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने में मदद करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस ऐप को किसी भी ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके जरिए नागरिकों को आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले मामलों की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिलती है। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारी उस पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हैं।
ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल
ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’


