Maharashtra News : लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि शनिवार 30 मार्च को पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने कमल के साथ हो गई। शनिवार (30 मार्च) को मुंबई में हुई एक बैठक में अर्चना पाटिल चाकुरकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले शुक्रवार को अर्चना पाटिल चाकुरकर ने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की थी।
ये भी देखें : Arvind Kejriwal Phone Big Reveal :केजरीवाल के फोन में छिपा राज, पासवर्ड देने पर उछल पड़े!AAP
अर्चना पाटिल चाकुरकर भाजपा में हुईं शामिल
Maharashtra News : बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और कई अन्य नेताओं के साथ मुंबई में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्चना के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें काफी समय से चल रही थीं। राजनीतिक हलकों में यह भी अफवाह है कि कांग्रेस से भाजपा में आए अशोक चव्हाण ने उन्हें पार्टी में प्रवेश में मदद की, जिसके बाद शनिवार को अर्चना पाटिल चाकुरकर भाजपा में शामिल हो गईं।
इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। बसवराज पाटिल मुरुमकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के बेटे हैं। बताया जाता है कि बसवराज पाटिल मुरुमकर लिंगायत समुदाय के नेता के रूप में पहचाने जाते हैं और इस समुदाय में उनका गहरा प्रभाव है।


