राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Maharashtra News : महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव को लेकर भाजपा ने महायुति कोटे से तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

by | Mar 16, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Maharashtra News : महाराष्ट्र विधान परिषद के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने महायुति कोटे के तहत अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा रविवार को कर दी। पार्टी ने संदीप दिवाकर राव जोशी, संजय किशन राव केनेकर और दादा राव यादव राव केचे को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने दी। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन तीनों प्रत्याशियों के नाम पर अपनी सहमति भी दे दी है।

महायुति कोटे के तहत भाजपा को 5 में से 3 सीटें मिली हैं, जबकि सत्ताधारी गठबंधन महायुति में बाकी दो सीटों में से एक-एक सीट शिवसेना-एनसीपी को मिली है। अब यह सवाल भी उठ रहा है कि शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित पवार से विधान परिषद में कौन जाएगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार संदीप जोशी नागपुर से आते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर से आने वाले संजय केनेकर ने पार्टी में महासचिव पद पर अच्छा काम किया है। विधानसभा चुनाव में दादाराव केचे को टिकट नहीं मिला था, हालांकि वह टिकट के प्रमुख दावेदार थे। अब पार्टी ने उन्हें विधान परिषद में भेजने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद की खाली 5 सीटों के उपचुनाव 27 मार्च 2025 को होंगे। महाराष्ट्र चुनाव आयोग के अनुसार, 27 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पांचों सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और काउंटिंग के बाद विजेता उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव की प्रक्रिया 29 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएगी।

दरअसल महाराष्ट्र (Maharashtra) विधान परिषद की 5 सीटें अमाशा पडवी, प्रवीण दटके, राजेश विटेकर, रमेश कराड और गोपीचंद पडलकर के विधानसभा चुनाव जीतने के कारण खाली हुई हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सदस्य होते हैं, जिनमें से 66 सदस्य मतदान की प्रक्रिया से चुने जाते हैं, जबकि 12 सदस्य राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें : Trains Cancel : अगर जा रहे है कानपुर-लखनऊ तो ये खबर आपके लिए, 42 दिन तक इस रूट पर नहीं चलेगी ट्रेन, जानिए वजह

ये भी देखें : Budget से पहले CM Rekha Gupta ने किसानों के साथ की बैठक, जानिए बैठक के बाद क्या बोले किसान नेता?


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर