राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Maharashtra News: बीएमसी चुनाव से पहले राज ठाकरे की चेतावनी, “सतर्क रहो, वरना ये आखिरी चुनाव साबित हो सकता है”

by | Nov 24, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीएमसी चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, राजनीति भी गरमाती जा रही है। इसी बीच रविवार (23 नवंबर) को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मराठी भाषी लोगों को एक सख्त चेतावनी दी।

मनसे कोंकण महोत्सव के उद्घाटन पर बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि अगर मराठी लोग इस बार सतर्क नहीं रहे, तो आने वाला बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव उनके लिए आखिरी चुनाव बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजे दूर तक असर डालने वाले होंगे।

राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा, “सतर्क रहो, वरना नुकसान पक्का है। अगर आप ध्यान नहीं देंगे, तो आने वाला चुनाव मराठी मानूस का आखिरी चुनाव हो जाएगा। एक बार मुंबई हमारे हाथ से निकल गई तो हम कुछ नहीं कर पाएंगे
उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि अगर मुंबई मराठी लोगों के हाथ से निकल गई, तो ये लोग तबाही मचा देंगे।

राज ठाकरे ने इस दौरान एक बार फिर मतदाता सूची वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने लोगों से अपील की:

  • बेपरवाह मत रहो
  • वोटर लिस्ट ज़रूर चेक करो
  • अपने आसपास नज़र रखो
  • असली और नकली वोटरों पर ध्यान दो

राज ठाकरे हाल ही में विपक्ष द्वारा निकाले गए संयुक्त मार्च में भी शामिल हुए थे, जिसमें वोटर लिस्ट में अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए गए थे।

राज्य में अभी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव चल रहे हैं। इनके बाद जल्द ही म्युनिसिपल चुनाव होने की संभावना है। इसी वजह से विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि मतदाता सूचियों में कई तरह की गड़बड़ियां की जा रही हैं।

राज ठाकरे के इस बयान के बाद मुंबई की राजनीति और भी गर्माने की पूरी संभावना है, खासकर तब जब बीएमसी चुनाव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: बाहुबलियों और उनके परिवारों की साख दांव पर, कई सीटों पर सीधी टक्कर, यहां देखें शुरुआती रुझान में कौन कहां से आगे

यह भी देखें: Bihar Election Result 2025: शुरुआती रूझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर