राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Manipur Violence: मणिपुर एक बार फिर हो रहा लहू लुहान, हिंसा में 180 से ज्यादा लोगों की मौत और सेकड़ो लोग घायल

by | Oct 5, 2023 | क्राइम, बड़ी खबर

मणिपुर से आ रही खबरों के मुताबिक आपको बता दें कि मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा की आग भड़क उठी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वेस्ट जिले इंफाल में जमकर पहले तो गोलीबारी हुई उसके बाद दो घरो में आग लगा दी गयी है। उन्होंने बताया कि पाटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू कीथेल्मनबी में कल रात 10 बजे को इस घटना को अंजाम दिया गया। हलवार हमले के तुरंत बाद ही घटना स्थल से नौ दो ग्यारह हो गए। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने बताया अब काबू में हलात

पुलिस ने बताया कि अग्निशमन सेवा कर्मियों और सुरक्षा बालो ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं सुरक्षा बलों ने घटना स्थान पर जमा हुई मैतेई महिलाओं की भीड़ को आगे बढ़ने से रोक दिया है। मणिपुर पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है और इस वक़्त हालत काबू में है।

यह भी पढ़े :-कांग्रेस चुनावी इतिहास दोहराने पहुंचेगी मध्य्प्रदेश, धार जिले की रैली को लेकर बीजेपी ने कसा प्रियंका गांधी पर तंज

हिंसा के बाद लगातार सरकार पर हमलावर हैं विपक्ष 

3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा की आग भड़क गयी थी। मिली जानकारी के मुतानिक हिंसा में तकरीबन 180 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। सेकड़ो की संख्या में लोग घायल हुए है। इसके साथ ही कई लोगों के घरों को भी जला दिया गया है।
मैतेई समुदाय के लोगों ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते है.मणिपुर की कुल आबादी में इनकी आबादी लगभग 53 प्रतिशत होगी। वहीं कुकी आदिवासियों और नगा की आबादी तकरीबन 40 प्रतिशत है। पूरी हिंसा के मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर