खबर

Mathura News: सैटेलाइट में कैद हुई तस्वीरें,पराली जलाने से किसानों पर लगा 15000 रूपए तक का जुर्माना

by | Oct 4, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर | 0 comments

यूपी के मथुरा जिले में किसानों ने धान की फसल कटने के साथ ही पराली जलाने का कार्यकर्म भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि सैटेलाइट के जरिये बीते दो दिनों में तीन जगह पर पराली जलाने की तस्वीरें सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार मांट ब्लॉक की दो तस्वीरें और छाता की एक स्थान की तस्वीर मिली है। इसका ध्यान करते हुए निगरानी टीमों और कृषि अधिकारी को जिला अधिकारी ने तलब किया है।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र ने बुलाई बैठक

धान के काटने के बाद बची हुई फसल की पराली को जलना दंडनीय अपराध है। जीरो ड्रिल, रोटावेटर, रीपर-बाइंडर फसल कटाई जाने पर मशीनों को तुरंत सीज करने और मशीन के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने का नियम है। इसके बाद भी 1 और 2 अक्टूबर को छाता ब्लॉक और मांट में पराली जलाने की खबर सामने आई है। जिसके बाद जिलाधिकारी शैलेन्द्र ने सभी अधिकारियो को तलब किया है।

यह भी पढ़े:-आप नेता संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है ईडी का आरोप..

कलेक्ट्रेट सभागार फसल प्रबंधक बैठक में सभी रहेंगे मौजूद

कल कलेक्ट्रेट सभागार फसल प्रबंधक बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुण बिषेन, राजस्व योगानंद पांडेय एवं अपर जिलाधिकारी वित्त , मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अधिशासी अभियंता सिंचाई बचन सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई बचन सिंह साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बच्चों के लिए आयोजित होगा जागरूकता कार्यक्रम 

मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों को ग्राम पंचायत स्तर पर पराली जलने की जो घटनाये सामने आ रही है उन पर नजर रखने के लिए कहा है। किसानों पर प्रालि जलाने पर ढ़ाई हजार, पांच हजार और 15 हजार रूपए का जुरमाना लगाने को कहा है। बीएसए और विद्यालय निरीक्षक को बच्चो को पराली जलाने के प्रति जागरूक करने की सलाह दी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर

Home | About Us | Privacy Policy | Terms and Conditions