राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Colonel Sofiya Qureshi: BJP मंत्री के कर्नल सोफिया पर की विवादित टिप्पणी को लेकर भड़की कांग्रेस, कहा – देश की बेटी का अपमान…!

by | May 14, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Colonel Sofiya Qureshi: मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने भारतीय सेना की बहादुर अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर ऐसा बयान दे डाला, जिसे लेकर सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है। सोशल मीडिया से लेकर संसद तक, विपक्ष हमलावर हो चुका है और उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्रीनिवास बीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर विजय शाह का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि “ये घटिया नीच आदमी मध्यप्रदेश सरकार का बीजेपी मंत्री विजय शाह है, भारत की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बता रहा है। 2 शब्द इस नीचता के लिए?”

श्रीनिवास के इस ट्वीट के बाद अन्य कांग्रेस नेताओं और सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी मंत्री पर जमकर निशाना साधा। कई लोगों ने इस बयान को “महिला विरोधी”, “घृणित मानसिकता”, और “देश के जवानों का अपमान” बताया।

विवाद की जड़ में विजय शाह का वह बयान है, जो उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया था। अपने भाषण में विजय शाह ने कहा कि“आतंकियों ने कपड़े उतार-उतारकर हमारे हिंदुओं को मारा था। पीएम मोदी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने के लिए उनके घर भेजा। पीएम मोदी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।”

उन्होंने आगे कहा “देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। उन्होंने कहा था घर में घुसकर मारूंगा, घर में घुसकर मारा।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह, प्रियंका गांधी और अन्य कई विपक्षी नेताओं ने इस बयान की निंदा की है और मुख्यमंत्री से मांग की है कि विजय शाह को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त किया जाए।

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया था। वे एक प्रतिष्ठित सैन्य अधिकारी हैं और देश के लिए कई वर्षों से सेवा दे रही हैं।

ये भी पढ़ें : BSF Constable Returns: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कॉन्स्टेबल की घर वापसी, भारत का सिर ऊंचा, बैकफुट पर पाकिस्तान

ये भी देखें : India-Pakistan: India-Pak सहमति के बाद PM Modi पर बरसे कपिल सिब्बल।


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर