New Delhi Railway Station Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ ने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर अफरा-तफरी मचा दी। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना रात करीब नौ बजकर 55 मिनट पर हुई। रेल मंत्रालय ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
मुआवजे का ऐलान
घटना में मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की राशि निर्धारित की गई है। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया गया है।
जांच के लिए समिति का गठन
इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। रेलवे बोर्ड के इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है, जो घटना की जांच करेगी और इसके कारणों का पता लगाएगी।
भगदड़ में जिनकी जान गई
इस हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनके नाम और विवरण निम्नलिखित हैं:
1 आहा देवी, पत्नी रविन्दी नाथ निवासी- बक्सर, बिहार 79 वर्ष।
2 पिंकी देवी, पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी- संगम विहार, दिल्ली 41 वर्ष।
3 शीला देवी, पत्नी उमेश गिरी निवासी- सरिता विहार, दिल्ली 50 वर्ष।
4 व्योम, पुत्र धर्मवीर निवासी- बवाना, दिल्ली 25 वर्ष।
5 पूनम देवी, पत्नी मेघनाथ निवासी- सारण, बिहार 40 वर्ष।
6 ललिता देवी, पत्नी संतोष निवासी- पटना, बिहार 35 वर्ष।
7 सुरुचि, पुत्री मनोज शाह निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार 11 वर्ष।
8 कृष्णा देवी, पत्नी विजय शाह निवासी- समस्तीपुर, बिहार 40 वर्ष।
9 विजय साह, पुत्र राम सरूप साह निवासी- समस्तीपुर, बिहार 15 वर्ष।
10 नीरज, पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी- वैशाली, बिहार 12 साल।
11 शांति देवी, पत्नी राज कुमार मांझी निवासी- नवादा, बिहार 40 वर्ष।
12 पूजा, पुत्री राज कुमार मांझी निवासी- नवादा, बिहार 8 वर्ष।
13 संगीता मलिक, पत्नी मोहित मलिक निवासी- भिवानी, हरियाणा 34 वर्ष।
14 पूनम, पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी- महावीर एन्क्लेव, दिल्ली 34 वर्ष।
15 ममता झा, पत्नी विपिन झा निवासी- नांगलोई, दिल्ली 40 वर्ष।
16 रिया सिंह, पुत्री ओपिल सिंह निवासी- सागरपुर, दिल्ली 7 वर्ष।
17 बेबी कुमारी, पुत्री प्रभु साह निवासी- बिजवासन, दिल्ली 24 वर्ष।राजसत्ता
18 मनोज, पुत्र पंचदेव कुशवाहा निवासी- नांगलोई, दिल्ली 47 वर्ष
आगे की कार्रवाई
रेलवे प्रशासन इस दर्दनाक घटना के कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कठोर कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। इस हादसे ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए हैं, जिनका समाधान करना जरूरी हो गया है।