राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Odisha News: ओडिशा में छात्र की मौत पर विपक्ष का हल्ला बोल, सड़कों पर उग्र आंदोलन, कहा- ‘न्याय दो या जाम झेलो!’

by | Jul 17, 2025 | क्राइम, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Odisha News: ओडिशा में फकीर मोहन कॉलेज की एक छात्रा की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्रा ने कॉलेज के हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HoD) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगा ली थी। इलाज के दौरान 14 जुलाई को उसकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस समेत आठ विपक्षी दलों ने ओडिशा बंद का आह्वान किया।

ओडिशा बंद का व्यापक असर राज्यभर में देखने को मिला। भद्रक जिले में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को रोक दिया, जबकि राजधानी भुवनेश्वर में सड़कों पर उतरकर बसों का चक्का जाम कर दिया गया। इससे यात्री बेहद परेशान हुए और उन्हें पैदल ही घर लौटना पड़ा।

चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर जाम लगाया। इसके कारण हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। आस-पास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मयूरभंज जिले में भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, बीजू जनता दल, सीपीआई (एम), सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (SUCI) समेत आठ विपक्षी दल शामिल हुए। इनके कार्यकर्ता और नेता जगह-जगह प्रदर्शन करते नजर आए।

घटना 12 जुलाई की है जब बालासोर स्थित फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की सेकेंड ईयर की छात्रा ने कॉलेज कैंपस में खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली थी। वह इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि कॉलेज के HoD समीर कुमार साहू द्वारा लंबे समय से उसका यौन शोषण किया जा रहा था।

छात्रा ने आत्मदाह से पहले कॉलेज के प्रिंसिपल से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने उल्टा उसे शिकायत वापस लेने को कहा। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पहले उसे बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया।

14 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने AIIMS के बर्न यूनिट में पीड़ित छात्रा से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति वहां दीक्षांत समारोह में भाग लेने आई थीं। उन्होंने पीड़िता के इलाज को लेकर परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। दुर्भाग्यवश, उसी दिन छात्रा ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने 12 जुलाई को ही HoD समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया था। राज्य सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को सस्पेंड कर दिया था। हालांकि जनता के बढ़ते गुस्से और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 14 जुलाई को प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे देश में महिला सुरक्षा और शिक्षा संस्थानों में यौन उत्पीड़न को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश जारी है।

ये भी पढ़ें : Fact Check: कहीं आपने भी तो नहीं मान ली ये झूठी खबर? फैक्ट चेक से सामने आया सच, समोसा-जलेबी-लड्डू पर कोई…!

ये भी देखें : UP News: एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज पर क्या बोले CM योगी?, सुनिए क्या कहा!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर