Pawan Singh News : भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह को अपनी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा दी खत में लिखा है कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। और आपका ये काम पार्टी विरोधी है। बुधवार को बीजेपी की तरफ से कार्रवाई के लिए चिट्ठी जारी की गई है।
जारी हुए पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि पवन सिंह के चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी की छवि खराब हो रही है। उन्हें कहा गया है कि आपने चुनाव लड़कर बीजेपी पार्टी के अनुशासन के विरूद्ध ये काम किया है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi Latest News : सुधांशु त्रिवेदी का केजरीवाल और मालिवाल पर बड़ा बयान | AAP | News |
पवन सिंह निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव
बता दें कि बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ये ही नहीं कई बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान बाजी की है। भाजपा के नेता प्रेम कुमार ने कुछ दिनों पहले ही चेतावनी भी दी थी कि पार्टी पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। अब पवन सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी एक्शन ले लिया है।
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को काराकाट सीट पर मतदान होना है। इस सीट पर एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां पर तीन पार्टियों के बीच मुकाबला हो रहा है। महागठबंधन से राजा राम कुशवाहा से चुनावी मैदान में हैं। वहीं पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव में खड़े होकर एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है।


