राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi News: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी पहुंचे भुज, 53 हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

by | May 26, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे चरण में सोमवार को दाहोद के बाद भुज पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य रोड शो में भाग लिया और हजारों की संख्या में मौजूद जनता का अभिवादन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने भुज में आयोजित एक भव्य समारोह में 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं में विशेष रूप से बिजली क्षेत्र की योजनाएं, जैसे खावड़ा में अक्षय ऊर्जा पार्क से उत्पादित बिजली की निकासी हेतु ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स, ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार और तापी जिले में अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की नई इकाई का शुभारंभ शामिल है। साथ ही, कांडला पोर्ट, सड़क, जल और सौर ऊर्जा से जुड़ी गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाएं भी इस अवसर पर उद्घाटित की गईं।

भुज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”कच्छ की इस पावन धरा से मैं सभी को प्रणाम करता हूं। मेरा और कच्छ का पुराना रिश्ता है। यहां के लोगों से मुझे जो प्यार मिला है, वह अमूल्य है। मैं राजनीति में आने से पहले भी यहां आता था। यहां की मिट्टी, यहां के लोग, यहां का आत्मविश्वास मेरे जीवन को दिशा देता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो लोगों ने गिनती शुरू कर दी थी कि वे कितनी बार कच्छ आए। उन्होंने कहा, लोग कहते थे मोदी जी ने सेंचुरी लगा दी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कैसे वह आम कार्यकर्ताओं के घरों और कार्यालयों में जाया करते थे।

पीएम मोदी ने भूकंप के बाद कच्छ की स्थिति को याद करते हुए कहा, “जब 2001 में भूकंप आया, तो कच्छ मौत की चादर ओढ़कर सो गया था। लेकिन मुझे अपने कच्छ पर भरोसा था। यहां के लोगों ने दिखा दिया कि उम्मीद और अवसर से आपत्तियों को भी पलटा जा सकता है। आज कच्छ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गुजरात में टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, इस बार के बजट में चमड़ा और कपड़ा उद्योग को लेकर केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। कच्छ की अनेक फसलें आज दुनिया भर के बाजारों में पहुंच रही हैं। एक समय था जब यहां से लोग रोज़गार के लिए पलायन करते थे, लेकिन अब कच्छ में ही नौजवानों को रोजगार मिल रहा है।”

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि एक समय था जब कच्छ का जिक्र केवल पाकिस्तान के संदर्भ में होता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। “मैंने 2001 में तय किया था कि पाकिस्तान को भूल जाना है और ऐसा कच्छ बनाना है कि पाकिस्तान को भी ईर्ष्या हो।”

उन्होंने कहा, “हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जो भारतियों का खून बहाएगा, उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है।”

#pmmodi #gujrat #pmmodinews #gujratnews

ये भी पढ़ें : Rohit Sharma: क्या टी20-टेस्ट के बाद अब वनडे भी? रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर गंभीर का बड़ा बयान

ये भी देखें : UP News: सिरफिरा तांत्रिक या शातिर कातिल?,लोगों को डराने वाला कैसे पहुंचा सलाखों के पीछे!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर