राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi: जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कहा – ‘भारत की तरफ आंख उठाने वालों का एक ही अंजाम…’

by | May 13, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस का दौरा किया, जहां उन्होंने वायुसेना और थलसेना के जवानों से मुलाकात की और उनके अदम्य साहस को सलाम किया। प्रधानमंत्री ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें भारत की सुरक्षा का असली रक्षक बताया और कहा कि “भारत माता की जय” केवल नारा नहीं, बल्कि हर सैनिक की शपथ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उद्घोष ना केवल युद्ध के मैदान में गूंजता है, बल्कि यह देश की आत्मा की आवाज है। उन्होंने कहा कि “जब भारत के सैनिक ‘भारत माता की जय’ बोलते हैं तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। जब हमारी मिसाइलें निशाने पर सनसनाकर पहुंचती हैं, तब दुश्मन को यही सुनाई देता है, भारत माता की जय। जब हमारी फौज परमाणु बम की धमकी को ध्वस्त कर देती है, तब आकाश से पाताल तक यही आवाज गूंजती है।”

उन्होंने कहा कि उन्होंने जवानों से मिलने के लिए खुद को गौरवान्वित महसूस किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि “आप सभी ने कोटि-कोटि भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। आपने इतिहास रच दिया है। आज जब मैं आपको देख रहा हूं, तो लगता है कि वीरता की मूर्तियां मेरे सामने खड़ी हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि यह सामान्य सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। उन्होंने कहा कि जब भारत की बेटियों के सिंदूर पर हमला हुआ, तो हमारी सेना ने आतंक के घर में घुसकर उसके फन को कुचल दिया।

“वो कायरों की तरह छिपते रहे, लेकिन भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है, वो हिंद की सेना है। आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया। नौ ठिकाने मिटा दिए और सौ से अधिक आतंकियों को मार गिराया।”

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि आज से कई दशक बाद जब भारत के पराक्रम की गाथाएं लिखी जाएंगी, तो उसमें सबसे प्रमुख नाम इन वीरों का होगा। उन्होंने कहा कि ये जवान न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं।

“जब वीरों के पैर जमीन पर पड़ते हैं तो धरती धन्य हो जाती है। मैं वायुसेना, थलसेना और नौसेना के जांबाजों को सैल्यूट करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंक के आकाओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत की तरफ आंख उठाने वालों का एक ही अंजाम होगा – तबाही। भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने वालों को मिलेगा विनाश और महाविनाश।

ये भी पढ़ें : Mathura News: मथुरा की आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप

ये भी देखें : Awadhesh Prasad on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अवधेश प्रसाद, महिलाओं ने कर दिखाया कमाल

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर