Poland News : सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो हमें इतना आकर्षित करते हैं कि हम उन्हें कई बार देखते हैं। अक्सर, इन वीडियो में छोटे बच्चे होते हैं। फिलहाल पोलैंड के दो ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक छोटी बच्ची और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ-साथ दिख रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में एक युवक मोदी से अपने पिता को नमस्ते कहने के लिए कह रहा है। दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। आइए जानें कि इन वीडियो को इतना आकर्षक क्यों बनाया गया है।
पीएम मोदी का वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। इनमें एक व्यक्ति अपनी छोटी बेटी के साथ आता है। जब मोदी की नजर छोटी बच्ची पर पड़ती है, तो वह तुरंत उसे गोद में उठा लेते हैं। देखने वाले लोग खुशी से झूम उठते हैं और एक व्यक्ति कहता है, “वाह, वाह, वाह, क्या पल है मोदी जी!” वीडियो में छोटी बच्ची भी बहुत खुश दिखाई दे रही है। वहीं वीडियो में एक व्यकित की आवाज आती है, मोदी जी पापा को हैलो बोल दीजिये नोएडा से।
पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा है। अपनी यात्रा के पहले दिन मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करने से पहले नवानगर जाम साहिब स्मारक और कोल्हापुर महाराज स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरे दिन, गुरुवार को मोदी का पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मिलने का कार्यक्रम है।
ये भी पढ़ें :22 August 2024 : धुन राशि के लिए शुभ संकेत, जानिए कर्क, तुला एवं अन्य राशियों का हाल


