President Droupadi Murmu To Visit Manipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर इम्फाल पहुंच रही हैं। इस दौरान वे कई औपचारिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विकास से जुड़ी योजनाओं में भी हिस्सा लेंगी। उनके स्वागत के लिए राज्य प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।
गार्ड ऑफ ऑनर और पोलो मैच
इम्फाल पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू को पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे मपाल कांगजेइबुंग स्टेडियम में होने वाले पोलो के प्रदर्शनी मैच को देखेंगी। यह स्टेडियम माणिपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है।
शाम को नागरिक सम्मान समारोह
शाम को राष्ट्रपति सिटी कन्वेंशन सेंटर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित नागरिक स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देंगी।
अगले दिन नुपी लाल मेमोरियल पर श्रद्धांजलि
कल राष्ट्रपति मुर्मू नुपी लाल मेमोरियल परिसर जाएंगी, जहां वे मणिपुर की वीर महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। नुपी लाल आंदोलन राज्य के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय रहा है, और राष्ट्रपति की यह यात्रा उस संघर्ष के प्रति सम्मान दर्शाती है।
सेनापति जिले में जनसभा
नुपी लाल मेमोरियल के बाद राष्ट्रपति सेनापति जिले जाएंगी। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगी और जिले में विकास को बढ़ावा देने वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी।
ये भी देखें: National Herald Case: नेशनल हेराल्ड का पूरा सच | कांग्रेस, BJP और ED की कहानी


