राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ से मची तबाही, अरविंद केजरीवाल करेंगे दौरा, राहत कार्यों में जुटी AAP पार्टी

by | Sep 3, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Punjab Floods: पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात गंभीर हो चुके हैं। कई गांव जलमग्न हो गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इस संकट की घड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) ने राहत कार्यों की कमान संभाल ली है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब का दौरा करेंगे। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि दिल्ली से हर दिन आप पार्टी का एक नेता, विधायक या कार्यकर्ता राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंचेगा। उन्होंने इसे कोई साधारण अभियान न बताते हुए कहा कि यह दिल्ली और पंजाब के रिश्तों को जोड़ने वाली एक डोर है, जो संकट की घड़ी में और मजबूत होगी।

आप पार्टी की ओर से दिल्ली के बाज़ारों, कॉलोनियों, मोहल्लों, सामाजिक और व्यापारी संगठनों के माध्यम से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री इकट्ठा की जा रही है। राशन, दवाइयां, कपड़े और ज़रूरी वस्तुओं को पैक कर पंजाब रवाना किया जा रहा है।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज स्वयं राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच चुके हैं। उनके नेतृत्व में जो सामग्री भेजी गई, उसमें शामिल हैं:

  • ORS
  • साबुन, सैनिटाइज़र
  • त्रिपाल, मच्छरदानी
  • टॉर्च, कैंडल्स
  • ड्राय मिल्क, डाइपर्स
  • दवाइयां, बेडशीट
  • बिस्किट, टूथपेस्ट-टूथब्रश
  • सूखा राशन और पानी की बोतलें

आप पार्टी ने इस संकट में केवल राहत सामग्री ही नहीं, बल्कि आर्थिक सहयोग देने का भी निर्णय लिया है। पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों ने अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद भी लगातार बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

वर्तमान में NDRF की टीमें, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतें और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर चला रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में देश की सभी राज्य सरकारों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों से पंजाब की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा,“यह समय राजनीति का नहीं, इंसानियत और एकजुटता का है। हमें मिलकर पंजाब के लोगों की मदद करनी चाहिए। जो भी मदद कर सकता है, वह आगे आए।”

ये भी पढ़ें: Delhi Saket Court: आखिर ऐसा क्या हुआ की साकेत कोर्ट के जज को हाई कोर्ट ने किया सस्पेंड, बिना अनुमति के दिल्ली छोड़ने की भी नहीं इजाजत

ये भी देखें: Mayawati On Akash Anand: आकाश आनंद को नई कमान!, क्या अब बिहार चुनाव में मचेगा घमासान?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर