राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Shibu Soren Death: ‘शून्य’ हो गया झारखंड, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दो दिन की छुट्टी, पूरे राज्य में शोक

by | Aug 4, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड सरकार ने 4 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय 4 और 5 अगस्त को बंद रहेंगे और सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही सभी निर्धारित सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

शिबू सोरेन को गुर्दे से जुड़ी समस्या के चलते 19 जून को दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत कई दिनों से लगातार नाजुक बनी हुई थी। अंततः सोमवार, 4 अगस्त की सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की।

मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भावुक संदेश में लिखा “आदरणीय दिशोम गुरुजी अब हमारे बीच नहीं रहे… आज मैं खुद को बिल्कुल ‘शून्य’ महसूस कर रहा हूं।”

शिबू सोरेन वर्तमान में राज्यसभा सदस्य थे। उनके निधन के चलते राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी।

शिबू सोरेन 2005 से 2010 के बीच तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे 2004 से 2006 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में कोयला मंत्री भी रहे। उन्हें तीन बार राज्यसभा के लिए चुना गया, जिसमें वर्तमान कार्यकाल भी शामिल है। वे जून 2020 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

शिबू सोरेन का जन्म 11 मई 1944 को झारखंड के हजारीबाग जिले के निमरा गांव में हुआ था। उन्होंने गोला हाई स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई की। किसान परिवार से आने वाले सोरेन एक लोकप्रिय आदिवासी नेता थे। आम लोग उन्हें ‘दिशोम गुरु’ या ‘गुरुजी’ कहकर संबोधित करते थे।

उनकी राजनीतिक यात्रा और संघर्षों ने झारखंड के आदिवासी आंदोलन को एक नई दिशा दी। उनके निधन से झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

ये भी पढ़ें : UP News: हापुड़ पुलिस में हड़कंप एक मामले में लापरवाही पर एसपी का एक्शन, इंस्पेक्टर और दरोगा को दिखाया लाइन का रास्ता

ये भी देखें : Amit Shah On Gaurav Gogoi: “पाकिस्तान तो कई बार जाते हो, कभी सीमा…”, गौरव गोगोई पर बोले अमित शाह

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर