राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Special Train List : दीपावली और छठ के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम

by | Oct 27, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Special Train List : त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही घर लौटने की तैयारियों में जुटे लोगों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली और छठ पर्व मनाने के लिए लाखों लोग अपने गृह राज्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। इस भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं और मुंबई, बिहार, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं।

दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को है, वहीं 7 नवंबर को छठ पर्व मनाया जाएगा। इन अवसरों पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए भारी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ के दबाव को कम करने और यात्रियों को उनके गंतव्य तक आसानी से पहुंचाने के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई हैं।

1. आसनसोल-कटिहार स्पेशल ट्रेन (03501/03502): ट्रेन संख्या 03501, 3 नवंबर को दोपहर 14:30 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन रात 1:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03502, 4 नवंबर को सुबह 4:15 बजे कटिहार से रवाना होगी और दोपहर 14:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

2. आसनसोल-नौवतनवां स्पेशल ट्रेन (03507/03508): यह ट्रेन 2 नवंबर को शाम 16:05 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:35 बजे नौवतनवां पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 3 नवंबर को सुबह 8:40 बजे नौवतनवां से रवाना होकर अगले दिन रात 1:25 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

3. द्वि-साप्ताहिक विशेष (01009/01010): यह ट्रेन 26 और 28 अक्टूबर, 2 और 4 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे LTT मुंबई से दानापुर के लिए चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 27, 29 अक्टूबर, 3 और 5 नवंबर को शाम 18:15 बजे दानापुर से रवाना होगी।

4. पुणे-दानापुर दैनिक विशेष (01205/01206): 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पुणे से हर दिन दोपहर 15:30 बजे यह ट्रेन चलेगी, जो अगले दिन रात 2 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 27 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हर सुबह 5:30 बजे दानापुर से रवाना होगी।

5. सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक विशेष (01145/01146): 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक हर सोमवार को सुबह 11:05 बजे सीएसएमटी मुंबई से चलकर तीसरे दिन रात 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार को रात 21:00 बजे आसनसोल से रवाना होगी।

6. सीएसएमटी- अगरतला साप्ताहिक विशेष (01065/01066): यह ट्रेन 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक गुरुवार को चलेगी। वापसी में 3 नवंबर से 10 नवंबर तक रविवार को अगरतला से रवाना होकर सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

7. LTT-बनारस साप्ताहिक विशेष (01053/01054): ट्रेन 30 अक्टूबर और 6 नवंबर को LTT मुंबई से रवाना होकर अगले दिन शाम 16:5 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को यह बनारस से रवाना होकर एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।

8. LTT-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष (01043/01044): यह ट्रेन 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को LTT मुंबई से समस्तीपुर के लिए चलेगी। वापसी में यह समस्तीपुर से 1 और 8 नवंबर को रवाना होगी।

9. LTT-दानापुर डेली स्पेशल (01143/01144): 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक रोजाना सुबह 10:30 बजे LTT मुंबई से रवाना होगी। वापसी में 23 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर रात 21:30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टाफ, सूचना काउंटर, और हेल्प डेस्क का प्रबंध किया है। रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा इंतजामों को भी बढ़ाया गया है, ताकि यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।

ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल

ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर