राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Prayagraj Maha Kumbh 2025 : रेलवे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे चेयरमैन सतीश कुमार, एक हजार स्पेशल ट्रेनों की योजना

by | Oct 27, 2024 | अपना यूपी, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Prayagraj Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ 2025 की तैयारियों में रेलवे पूरी ताकत से जुटा हुआ है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने शनिवार को प्रयागराज का दौरा कर रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज शहर के नौ रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया और मातहत अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चेयरमैन ने विशेष तौर पर महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षित सफर पर जोर देते हुए कहा कि रेलवे की तैयारियां हर हाल में 30 नवंबर तक पूरी हो जानी चाहिए।

सतीश कुमार ने यूपी सरकार की मदद से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग करने की योजना भी बताई। इस प्रकार के तकनीकी उपाय महाकुंभ में पहली बार किए जाएंगे, जो भीड़ प्रबंधन में सहायक साबित होंगे। रेलवे चेयरमैन ने अधिकारियों से कहा कि समय कम है, इसीलिए चौबीसों घंटे कई शिफ्टों में काम किया जाना चाहिए और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले रेलवे स्टाफ के लिए भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

रेलवे चेयरमैन ने निरीक्षण के बाद प्रयागराज में आयोजित बैठक में तीन जोन के रेल अफसरों और यूपी सरकार के अधिकारियों के साथ महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे हर संभव सुविधा मुहैया कराएगा। शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य सुविधाओं के आधुनिकीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देशभर के विभिन्न स्थानों से लगभग एक हजार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। रेलवे स्टेशनों के अलावा महाकुंभ क्षेत्र और रास्तों में भी टिकट काउंटर बनाए जाने की तैयारी है। राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। चेयरमैन ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की तरफ से सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव मिले और वे अपनी यादों के साथ सकुशल अपने घर वापस लौटें।”

ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल

ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर