Tejashwi Yadav : लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। सभी एक दुसरे पर वार करते हुए नजर आ रहे है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के नेता तेजस्वी यादव ने एक लंबा चौड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने इस चिठ्ठी में संविधान व आरक्षण सहित कई मुद्दों को उठाया है।
सोशल मीडिया पर इस पत्र को पोस्ट किया है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि ‘भैंस’, मंगलसूत्र के रास्ते से गुजरते हुए आप मुजरे, तक की शब्दावली पर आ गए है। अब आपसे और क्या अपेक्षा करें कि आप अपने पद की गरिमा का मान रखें विमर्श को ऊचा रखेंगे।
ये भी देखें : Imran Pratapgarhi on Raja Bhaiya : “दक्षिण में भाजपा साफ और उत्तर भारत में भाजपा हाफ” – | #election
बिहार आकर बहुत सारी झूठी, तथ्यहीन की बातें – तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने आगे पत्र में लिखा है कि लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने के बजाय आप 34 साल के युवा को जेल भेज देने की धमकी दें रहे है। आप ही बताईए, एसी धमकियां देकर आप संविधान का उल्लंघन नहीं कर रहे है? चुनाव तो आते-जाते रहते है परन्तु संविधान, देश की सामाजिक ढांचे पर हमला मत कीजिए। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आपने बिहार आकर बहुत सारी झूठी, तथ्यहीन और आधारहीन बातें की, इसकी उम्मीद नहीं थी, अब आपसे उंचे विमर्श की अपेक्षा कर सकते है।
RJD नेता तेजस्वी ने आगे पत्र में भी लिखा है कि जैसे ही हमने बिहार सरकार में आते ही राज्य के खर्चे पर जातिगत सर्वेक्षण कराया। और प्रधानमंत्री से पूछा कि हमने तो सर्वेक्षण के आलोक में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75% तक कर दिया है। आपसे बार-बार हाथ जोड़कर गुजारिश करते रहे है और ये मांग भी की है कि संविधान की नौंवी अनुसूची में कर दीजिए लेकिन प्रधानमंत्री जी तो आप पिछड़ा और दलित विरोधी मानसिकता के हैं।


