राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sarfaraz Khan: सरफराज खान को टीम में जगह न मिलने पर मचा बवाल, उठे राजनीति के सवाल

by | Oct 22, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Sarfaraz Khan: भारत के घरेलू क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज सरफराज खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि टीम में उनका नाम न आना है। साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए जब भारत ए टीम का ऐलान हुआ, तो फैंस हैरान रह गए – क्योंकि उसमें सरफराज का नाम ही नहीं था।

अब इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस और AIMIM ने बीसीसीआई के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और इसे सरफराज के धर्म से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने तो टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, क्या सरफराज को उनके उपनाम की वजह से नहीं चुना गया…? बस पूछ रही हूं। हम जानते हैं कि गौतम गंभीर इस मामले में क्या सोचते हैं?”

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अतुल वासन ने कांग्रेस के इन आरोपों को बेतुका बताया। उन्होंने कहा, “ये गलत है कि हर चीज को धर्म से जोड़ दिया जाए। सरफराज को मौके जरूर नहीं मिले, जितने मिलने चाहिए थे, लेकिन बीसीसीआई पर ऐसे आरोप लगाना सही नहीं है। भारतीय क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ।”

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरफराज के न चुने जाने पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा, आखिर सरफराज को इंडिया ए में भी क्यों नहीं लिया गया? उन्होंने पिछली बार भारत ए के लिए 92 रनों की अच्छी पारी खेली थी।”

सच बात ये है कि सरफराज खान ने बीते कुछ महीनों में अपनी फिटनेस पर जमकर काम किया है। उन्होंने करीब 17 किलो वजन घटाया है। साथ ही इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर रखना कई लोगों को खटक रहा है।

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच ये मुकाबले बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। खास बात ये है कि इस सीरीज से ऋषभ पंत क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और उन्हें इंडिया ए का कप्तान भी बनाया गया है।

अब देखना ये होगा कि क्या बीसीसीआई इस पर कोई प्रतिक्रिया देता है या फिर सरफराज को भविष्य में मौका मिलेगा। लेकिन फिलहाल, उनके बाहर होने पर उठे सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, बोले – “संगीत नहीं छोड़ूंगा, लेकिन छपरा की …”

ये भी देखें: Bihar Election 2025: मोकामा सीट पर होगी अनंत सिंह और सुरजभान सिंह की टक्कर , कौन पड़ेगा भारी?”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर