राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Traffic Advisory For New Year Celebration : नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानिए किन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

by | Dec 31, 2024 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Traffic Advisory For New Year Celebration : नए साल के जश्न को लेकर गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर माल और बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना के चलते रूट डायवर्जन की योजना बनाई गई है। डीसीपी यातायात, लखन सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर तीन बजे से लेकर देर रात तक यह रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान नागरिकों को रूट देखकर ही अपनी यात्रा करनी चाहिए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नोएडा सेक्टर 18, जीआईपी, गार्डन गैलेरिया, डीएलएफ, सेंटर स्टेज, मोदी, लाजिक्स, स्पेक्ट्रम, स्काईविन, स्टर्लिंग, गौर, अंसल, वेनिस मॉल, और बाजारों में रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। वाहन चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की अनुमति होगी। अन्य स्थानों पर वाहन खड़ा करने पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।

  1. लाजिक्स सिटी सेंटर और लाजिक्स मॉल: लाजिक्स मॉल के सामने यातायात ज्यादा होने की वजह से लाजिक्स तिराहा से सेक्टर 31/25 चौक की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
  2. स्काई वन और स्टर्लिंग मॉल: स्काई वन और स्टर्लिंग मॉल के सामने यातायात की अधिकता के चलते हाजीपुर चौक और लोटस ब्लू वर्ड तिराहा से यातायात डायवर्ट होगा।
  3. सेक्टर 18, नोएडा, जीआईपी और गार्डन गैलेरिया
    • नर्सरी तिराहा से अट्टा चौक, मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 की ओर और मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 से अट्टा पीर की ओर जाने वाले मार्गों को नो पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा।
    • गुरुद्वारा सेक्टर 18 के पास स्थित एफओबी से पहले और बाद में सेक्टर 18 की ओर जाने वाले दोनों कट बंद रहेंगे।
    • मेट्रो सेक्टर 18 के नीचे से सेक्टर 18 की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा, और यह कट केवल सेक्टर 18 से निकलने वाले वाहनों के लिए खुला रहेगा।
    • जरूरत पड़ने पर सेक्टर 17-18 नलकूप तिराहा से नर्सरी तिराहा की ओर मार्ग भी बंद रहेगा।
  4. पार्किंग और यातायात निर्देश
    • एचडीएफसी बैंक के पास कबाब फैक्ट्री से मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
    • सोमदत्त टावर से टायस खजाना चौराहा तक और हल्दीराम चौराहा से चाइना कट की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
    • सेक्टर 18 बिजलीघर तिराहा से सेक्टर 18 की ओर कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा, यह मार्ग केवल सेक्टर 18 से बाहर निकलने वाले वाहनों के लिए खुला रहेगा।
  • परी चौक और आसपास के इलाके: परी चौक के पास स्थित अंसल और वेनिस मॉल के भीतर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। वाहन चालक सर्विस रोड का इस्तेमाल कर अंसल मॉल तक जा सकेंगे। परी चौक पर यातायात की अधिकता होने पर अल्का गोल चक्कर से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
  • गाजियाबाद से नोएडा आने वाला यातायात: शाहबेरी और ताज हाईवे से न होकर अब छिजारसी या माडल टाउन सेक्टर 62 से जाएगा।
  • ग्रेटर नोएडा से किसान चौक और पर्थला जाने वाला यातायात: बिसरख हनुमान मंदिर से सोरखा पर्थला होते हुए जाएगा।

नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात की व्यवस्था को लेकर यह कदम उठाए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकें। यातायात पुलिस से अनुरोध है कि सभी वाहन चालक निर्देशों का पालन करें और निर्धारित रूट का पालन करें।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : सर्दी की चपेट में यूपी, तापमान में तेज गिरावट, IMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : New year पर Maulana Shahabuddin का नया फरमान, “नए साल पर जश्न ना मनाए, यह नाजायज…”


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर