खबर

‘अजय’ ऑपरेशन के तहत दो नवजात समेत 235 नागरिक भारतीयों की हुई देश वापसी

by | Oct 14, 2023 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, विदेश

भारत वहा पर मौजूद अपने नागरिकों के लिए इजरायल और हमास के बीच हो रहे युद्ध के कारण चिंतित है। आपको बता दें कि भारत ने इजरायल से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी करने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है। इजरायल से ‘अजय’ ऑपरेशन के तहत  देश के नागरिकों का दूसरा बैच दिल्ली पहुंच गया है। दिल्ली में  235 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान पहुंच गया है।  विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह नागरिकों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद है। 

भारतीय नागरिकों के दूसरे बैच में दो नवजात समेत 235 नागरिक समिलित है।  13 अक्टूबर के दिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।  इजरायल से  स्थानीय समय के अनुसार, रात 11 बजे विमान ने उड़ान भरी। 212 भारतीयों को इससे एक दिन पहले भी विशेष विमान से भारत लाया गया।  गुरुवार को भारत ने ऑपरेशन अजय का ऐलान किया। इजरायल में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित वापस लाना इस ऑपरेशन का मकसद  है। इजरायल से  इस ऑपरेशन के तहत सिर्फ उन्हीं लोगों को वापस लाया जा रहा है, जो वहा से आना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें : – AMU की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर नंद किशोर गुर्जर ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र जानिए पूरा मामला

14 अक्टूबर को भी ऑपरेशन जारी

इजरायल में मौजूद भारतीय दूतावास  द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भारतीय नागरिकों को वापस आने लाने की प्रक्रिया 14 अक्टूबर को भी जारी रहने वाली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दूतावास ने लिखा कि, ‘आज विशेष उड़ान के लिए दूतावास ने रजिस्टर्ड भारतीय नागरिकों के अगले बैच को ईमेल कर दिया है। अन्य रजिस्टर्ड लोगों को उसके बाद की उड़ानों के लिए संदेश भेजा जाएगा।’ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर यात्रियों का चयन किया जा रहा है। यात्रियों को इसके लिए दूतावास के डाटाबेस में अपनी जानकारी दर्ज करवानी होती है। 

कितने भारतीय रहते है इजराइल में

इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या लगभग 18000 है। ज्यादातर  इनमें  से छात्र,  हीरा व्यापारी, आईटी प्रोफेशनल्स  शामिल हैं। बता दें कि लोगों को वापस भारत लाने का खर्चा  रहे  खुद सरकार उठा रही है। स्वदेश वापसी की जरूरत भारतीय नागरिकों इसलिए पड़ी, क्योंकि हमास ने गाजा पट्टी की तरफ से इजरायल पर हमला कर रहा है। इजरायल से पर न सिर्फ मिसाइलों से हमला हुआ है, बल्कि वहा पर जमीनी घुसपैठ भी की गई है। आपको बता दें कि  पिछले एक हफ्ते से इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर