खबर

यूपी के किसान की बेटी ने एशियन गेम्स में किया ऐसा कमाल, बाप भी बोल उठे, ‘म्हारी छोरी छोरों से कम है के’..

by | Oct 3, 2023 | बड़ी खबर

मेरठ के किसान की बेटी ने गर्व से एक बार फिर भारत का सीना चौड़ा कर दिया हैं। आपको बता दें कि आज चीन में किसान की बेटी पारुल चौधरी ने इतिहास रच दिया हैं। स्वर्ण पदक से जब पारुल चौधरी को नवाजा गया तो पुरे देश की आखें में ख़ुशी भर गयी। सोशल मिडिया पर पारुल को दिल खोल के सबने बधाईया दी।

5000 मीटर में जीता पहला स्थान

मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी ने चीन में आयोजित एशियन गेम्स के ट्रेक एंड फिल्ड में शानदार प्रदर्श किया जिसके लिए उनको उनको स्वर्ण पदक से नवाजा गया। पारुल ने मगलवार को पांच हज़ार मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखा दिया। बता दें की इससे पहले भी पारुल ने 3000 मीटर रजत पदक हासिल किया था।
महिलाओं की 5000 मीटर की दौड़ में पारुल चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया हैं। 2023 में भारत को एशिया खेल में 14वां स्वर्ण पदक दिलाया हैं। इस बार आखिर तक दौड़ में तेजी लाइ और पहला स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़े :-लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार! सपा, बीजेपी और बसपा की बढेंगी मुश्किलें ?

मेरठ के गांव में खेती करने वाले किसान कृष्णपाल सिंह की बेटी ने पुरे विश्व में अपने भारत का नाम रोशन कर दिखाया हैं। आज पूरा भारत पारुल चौधरी को बधाईया देते नहीं थक रहा हैं। छोटे से गांव से निकली एक किसान की बेटी ने आज बड़ी उपलब्धि हासिल की और आज उनका परिवार और पूरा गांव गर्व महसूस क्र रहा हैं। पारुल इससे पहले भी ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। बता देखी शुरूआती दौर में 1600 मीटर से दोनों बहनों ने दौड़ना शुरू किया था। पारुल चौधरी अपनी बड़ी बहन से प्रतिस्पर्धा रही।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर