UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं ने जनजीवन को परेशान कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 9 जून से 10 जून तक प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव (लू) और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने इस दौरान लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों को लेकर दो प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं:
- ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) – इसका मतलब है कि स्थिति गंभीर हो सकती है और सावधानी व त्वरित कार्रवाई जरूरी है।
- येलो अलर्ट (Yellow Alert) – इसका उद्देश्य लोगों को सतर्क रहने और मौसम की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए जागरूक करना है।
इन जिलों में जारी हुआ है ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वे हैं:
- आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, औरैया,
- कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, फतेहपुर,
- हाथरस, झांसी, मथुरा, मैनपुरी, महोबा,
- बांदा, चित्रकूट, और प्रयागराज।
इन जिलों में दिन का तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लू की स्थिति बन सकती है।
इन जिलों में जारी हुआ है येलो अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं:
- आगरा, बदायूं, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर,
- गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर,
- सहारनपुर, शामली, अमरोहा, बरेली, बस्ती,
- भदोही, चंदौली, चित्रकूट, हमीरपुर, हरदोई,
- जालौन, झांसी (आंशिक रूप से), ललितपुर, महाराजगंज,
- महोबा, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली,
- संत कबीर नगर, सोनभद्र, और सुल्तानपुर।
इन जिलों में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे गर्म रातें (warm nights) लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।
सावधान रहने की सलाह
IMD ने लोगों को दिन के समय खासकर दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। गर्मी से जुड़ी बीमारियों जैसे हीट स्ट्रोक, थकावट, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में काम करने से परहेज करने की चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें : RCB Victory Parade Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, RCB फैन्स की खुशी पल में ग़म में बदली, 7 की मौत
ये भी देखें : Monsoon Session: क्या भारत की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो गई है ? कांग्रेस का बड़ा दावा