राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Vande Bharat Trains Route: पीएम मोदी ने वाराणसी से 4 नई वंदे भारत ट्रेनें को दिखाई हरी झंडी, देश के चारों कोनों को मिलेगा नया सफर

by | Nov 8, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वाराणसी

Vande Bharat Trains Route: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने देश को एक साथ चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ेंगी और यात्रा को और तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक बनाएंगी।

नई वंदे भारत ट्रेनों के रूट इस प्रकार हैं —

  1. वाराणसी से खजुराहो
  2. लखनऊ से सहारनपुर
  3. दिल्ली से फिरोजपुर
  4. बेंगलुरु से एर्नाकुलम

इन ट्रेनों से न सिर्फ लोगों की यात्रा का समय बचेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया बल मिलेगा।

यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मध्य प्रदेश के खजुराहो के बीच चलेगी। यात्रा का समय करीब 2 घंटे 40 मिनट कम हो जाएगा। ट्रेन प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, महोबा से होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। ये सभी शहर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। खास बात यह है कि खजुराहो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।

कुल समय: लगभग 7 घंटे 40 मिनट
रूट: वाराणसी – विंध्याचल – प्रयागराज – चित्रकूट धाम – बांदा – महोबा – खजुराहो

अब लखनऊ से सहारनपुर का सफर होगा और भी आसान। नई वंदे भारत ट्रेन से यह दूरी सिर्फ 7 घंटे 45 मिनट में तय की जा सकेगी, यानी करीब 1 घंटे की बचत होगी। ट्रेन सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और रुड़की से होते हुए सहारनपुर पहुंचेगी। आगे चलकर इसे हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा।

कुल समय: लगभग 7 घंटे 45 मिनट
रूट: लखनऊ – सीतापुर – शाहजहांपुर – बरेली – मुरादाबाद – नजीबाबाद – रुड़की – सहारनपुर

दिल्ली से पंजाब के फिरोजपुर तक वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। इस रूट पर यात्रा का समय घटकर सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट रह जाएगा। इससे दिल्ली और पंजाब के बीच संपर्क और भी बेहतर होगा, साथ ही पंजाब के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कुल समय: लगभग 6 घंटे 40 मिनट
रूट: दिल्ली – पटियाला – बठिंडा – फिरोजपुर कैंट (पंजाब के अन्य शहरों से होकर)

दक्षिण भारत को भी मिली नई वंदे भारत की सौगात। यह ट्रेन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से केरल के एर्नाकुलम तक दौड़ेगी। अब यह सफर लगभग 8 घंटे 40 मिनट में पूरा हो जाएगा, जिससे करीब 2 घंटे का समय बचेगा। ट्रेन कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल – तीन राज्यों से होकर गुजरेगी।

कुल समय: लगभग 8–9 घंटे
रूट: बेंगलुरु – कृष्णराजपुरम – जोलारपेट्टई – सेलम – इरोड – तिरुप्पुर – कोयंबटूर – पलक्कड़ – एर्नाकुलम

इन नई वंदे भारत ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और देश के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन, व्यापार और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, नीतीश सरकार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ से बदलेगा बिहार का भविष्य

ये भी देखें: Pawan Singh News: ”15 साल पहले और आज का बिहार….”—खेसारी के बयान पर पवन सिंह का पलटवार!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर