Weather News: उत्तर भारत समेत पूरे देश में तेज़ गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और दिल्ली जैसे राज्यों में दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 21 मई तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। इन तारीखों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। इससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 16 से 21 मई तक और त्रिपुरा में 17 और 18 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 16 से 20 मई के बीच भारी (Weather) वर्षा की संभावना जताई गई है।
दक्षिण भारत में भी बरसात का दौर
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है।
- केरल, माहे में 16 से 22 मई तक
- तटीय कर्नाटक में 16, 19 और 30 मई को
- तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक में 16 से 20 मई
- लक्षद्वीप में 20 मई को
- आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 16 और 17 मई को
- रायलसीमा में 16, 19 और 20 मई को भारी बारिश का अलर्ट है।
पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव का असर
हालांकि बारिश की संभावना है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हीटवेव का असर बरकरार रहेगा।
- पश्चिमी राजस्थान में 16 से 22 मई तक
- उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 15 और 17 मई को
- उत्तर मध्य प्रदेश में 18 और 19 मई को लू चलने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत में भी बदलाव के संकेत
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 21 मई तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- उत्तराखंड में 16 मई को
- हिमाचल प्रदेश में 19 मई को ओले गिरने की आशंका भी जताई गई है।
मैदानी इलाकों में राहत की उम्मीद
पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 21 मई तक और पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 और 19 से 21 मई तक हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे इन इलाकों में (Weather) गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।


