Weather Update: मुंबई में लगातार बारिश के बाद हालात खराब हो गए है। आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा कई इलाकों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से सड़को, स्कूल, दफ्तरों और घरों सब जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। मुंबई के कई इलाके ऐसे भी है जिनकी पहली मंजिल तक पानी पहुंच गया है।
बता दें कि हालातों को देखते हुए मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी और सरकारी दफ्तरों मों भी अवकाश है। साथ ही निजी (प्राइवेट) कंपनियों में अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दें दिया। बारिश के कारण अब तक 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
IMD ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट
भारी बारिश की वजह से BMC ने मंगलवार को मुंबई में सारे सरकारी और अर्द्ध-सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया गया। साथ ही निजी कंपनियों से अपाल की गई है कि वह अपने यहां काम कर रहे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दें। जिसके पश्चात प्रतिष्ठानों द्वारा सभी को मेसेज भेजा गया और घर से काम करने के लिए कहा गया।
मुंबई और उपनगरों में बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। वही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया।
पिछले 24 घंटों में 186.43 मिलीमीटर बरसा पानी
BMC का कहना है कि इमरजेंसी सेवाओं वाले दफ्तरों को छोड़कर सभी कंपनियों पर ये निर्देश लागू किया गया है। एक अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में पिछले 24 घंटों में यानी मंगलवार सुबह आठ बजे तक 186.43 मिलीमीटर बारिश हुई है और उपनगर में 208.78 मिलीमीटर पानी बरसा है। बात अगर पश्चिमी उपनगरों की कि जाए तो वहां पर 238.19 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें: CP Radhakrishnan: उपराष्ट्रपति चुनाव में BJP का मास्टरस्ट्रोक, CP राधा कृष्णन को बनाया उमीदवार
ये भी देखें : मतदाता अधिकार यात्रा पर संबित पात्रा का तंज, बोले “बिहार में दो लड़के, जेल यात्रा, बेल यात्रा…”