खबर

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की जनता को सम्बोधित करते हुए मजदूरों से किया बड़ा वादा, जानिए पूरी बात

by | Oct 29, 2023 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार के विकास कार्यों का इस दौरान बखान किया। राहुल गांधी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता को पांच साल पहले हमने वादा किया था। वही कांग्रेस द्वारा जो भी वादे आपसे किये गए थे, उनका पूरा कर दिखाया हैं।

चुनावी सभा को राहुल गांधी ने किया संबोधित

राहुल गांधी का कहना है कि छत्तीसगढ़ की जनता से पांच साल पहले भूपेश बघेल, मैंने एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तीन-चार वादे किए थे। इसमें सबसे बड़ा वादा ये था कि किसानों का कर्ज माफ होगा। साथ ही हमने ये भी वादा किया था कि 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा। परन्तु हम आज 2,640 रुपए प्रति क्विंटल धान राज्य में किसानों को प्रदान कर रहे हैं। आने वाले समय में हम इसे 3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे।

ये भी पढ़े :-Jyoti Maurya: ज्योति मौर्या कांड में हुआ बड़ा खुलासा, आलोक के लगाए सभी आरोप निकले गलत?

हर साल मजदूरों को 10,000 रूपए देंगे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों से आज सुबह हमने बातचीत की। हमसे उन अभी किसानों ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए पिछले पांच साल में जो भी किया है, और किसी सरकार ने वैसा नहीं किया। परन्तु हमने अब फैसला लिया है कि हर साल मजदूरों को 10,000 रूपए देंगे।

ये भी पढ़े :-केरल में प्रार्थना के दौरान बड़ा विस्फोट, चारो ओर मची त्राहि-त्राहि, शाह ने दिए जांच के आदेश

कांग्रेस काम करती है जनता के लिए – राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि दो तरह की सरकार होती है। एक वो सरकार होती है जो – मजदूरों, गरीबों, बेरोजगारों एवं किसानों के लिए काम करती है। दूसरी वो होती है – अमीर उद्योगपतियों की तरफ ध्यान देती है। 14 लाख करोड़ रुपए से अदाणी जैसे लोगों का मोदी सरकार ने कर्ज माफ किया है, परन्तु किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। अदाणी के लिए मोदी सरकार काम करती है एवं कांग्रेस पार्टी जनता के लिए काम करती है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर