खबर

World Cup 2023: ICC द्वारा नियुक्त जैनब अब्बास को भारत से किया गया डिपोर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

by | Oct 9, 2023 | बड़ी खबर

भारत से पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास को निकाल दिया गया है। [आपको बता दें कि जैनब अब्बास यहां ICC वर्ल्ड कप 2023 में एंकरिंग करने के लिए आई थी। लेकिन भारत से बाहर निकाले जाने के पश्चात अब वह एंकरिंग नहीं कर पाएंगी। जैनब अब्बास को हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान करने के कारण ये एक्शन लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जैनब फिलहाल दुबई में है।

यह भी पढ़े :-Agra Expressway: डिवाइडर से बस टकराने पर 34 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर जानिए पूरा मामला

भारतीय वकील विनीत जिंदल जब जैनब अब्बास के खिलाफ शिकायत की। तब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। बता दें कि ये शिकायत जैनब के पुराने ट्विट्स को लेकर की गयी थी। जिसमें उन्होंने हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ बहुत कुछ ट्विटर पर लिखा था। शिकायत करने वाले भारतीय वकील का कहना है कि 9 साल पहले जैनब ने ये ट्विट अपनी यूजर नेम “Zainablovesrk” से किए थे। जिसको उन्होंने बदलकर “ZAbbas Official,” कर लिया।

भारत से जैनब अब्बास को निकाला

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। उन पर हिन्दू मान्यताओं का आघात पहुंचने के मामले को लेकर आईपीसी की धारा 295, 153A,121 और 506 लगाई गई है। साथ ही ये मांग भी की गयी है कि उन्हें जल्द से जल्द वर्ल्ड कप के प्रजेन्टर की लिस्ट से बाहर कर दिया जाए। क्योंकि,जो भारत के खिलाफ बोलते हो, भारत में ऐसे लोगों का स्वागत नहीं हो सकता।

जैनब अब्बास ने भारतीय क्रिकेट पर भी साधा था निशाना

भारत पर क्रिकेट के बहाने जैनब अब्बास हमला बोल चुुकी हैं। बता दें कि एक पुराने ट्वीट में लिखा था कि इतने आबादी वाला ये देश एक तेज गेंदबाज पैदा नहीं कर सकता है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर