Breaking News : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मामले का मास्टर माइंड गोल्डी बरार की दिन दहाड़े गोली मरकर उसकी हत्या कर दी गई है। ये एक अमेरिकी चैनल ने दावा किया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई।
अमेरिका के होल्ट एवेन्यू के फेयरमोंट में हुई हत्या
सूत्रों के हवालें से यह घटना मंगलवार को शाम 5:25 बजे अमेरिका के होल्ट एवेन्यू के फेयरमोंट में हुई। गोल्डी बरार अपने घर के बाहर गली में एक साथी के साथ खड़े थे, तभी अज्ञात हमलावर आए और उन पर गोलियां चलाकर भाग गए। बरार और उनके साथी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक की मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि बरार या उनके साथी की मौत हुई है या नहीं।
यह आरोप लगाया गया है कि गैंगस्टर अर्श दल्ला और लखबीर ने हमले की साजिश रची थी। उन पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है, उन्होंने गोलीबारी को मौजूदा प्रतिद्वंद्विता का नतीजा बताया है। अभी तक लॉरेंस बिश्नोई या किसी अन्य गैंगस्टर की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब में जन्मे बरार का परिवार पुलिस पृष्ठभूमि से था। वह कनाडा में रहता था और पुलिस की गिरफ़्त से बचने के लिए अक्सर अपना हुलिया बदलता रहता था। पुलिस ने बरार की कई तस्वीरें प्रसारित कीं और उसके खिलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया।
गोल्डी बरार का नाम तब चर्चा में आया जब 29 मई, 2022 को मानसा के जवाहर गांव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर उसका हाथ था। शुरुआत में हत्या की ज़िम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप को दी गई, लेकिन बाद में बरार ने एक टेलीविज़न इंटरव्यू में मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की।


