Model Divya Pahuja : मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड मामले में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना इलाके की नहर में दिव्या पाहुजा का शव कूदनी हेड में फंसा मिला है। बता दें कि दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने पीठ पर बने टैटू से शव की पहचान की है। वही इसकी पुष्टि गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने की है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर के पास पानी बंद होने पर आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर ही सफलता मिली है। पंजाब के भाखड़ा से यह नहर निकलती है। वही शव का डीएनए टेस्ट पुलिस करवा सकती है।
ये भी देखें : Ayodhya Ram Mandir : वाराणसी के मुस्लिम छात्र ने बनाई प्रभु श्रीराम जानकी की तस्वीर
बता दें कि दिव्या की लाश की तलाश करने के लिए एनडीआरएफ का 25 सदस्यीय दल पटियाला पहुंचा था। एनडीआरएफ की टीम ने पंजाब और गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर पटियाला से खनौरी बॉर्डर तक नहर में लाश की तलाश में जुटी थी। परन्तु हरियाणा के फतेहबाद जिले के टोहाना के कूदनी हेड में दिव्या पाहुजा का शव मिला है।
पहले तो लाश को तालाब से निकाला गया उसके बाद पुलिस ने उसकी तस्वीरें खींचकर परिजनों के पास भेजी थी। दिव्या की बहन ने तस्वीर देखकर शव की शिनाख्त की। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट से आरोपी अभिजीत के साथी बलराज गिल को गिरफ्तार किया था। देश छोड़कर बलराज गिल बैंकॉक जाने की फिराक में था।


