खबर

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ में आज होगा मुकाबला, पिच को किया नए सिरे से तैयार

by | Oct 16, 2023 | खेल, मुख्य खबरें, लखनऊ

आज वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप खेलने के लिए पिच को नए सिरे से तैयार किया गया है। बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का इस पिच पर मुकाबला हो चूका है। इस पिच के मिजाज को लेकर अनिश्चितताएं बरकरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यहां की पिच पूरे साल विवादों में घिरी रही है। जनवरी के महीने में जो खेले गए, भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुकाबले के पश्चात यहां के पिच क्यूरेटर को हटा दिया गया था। यह IPL 2023 के दौरान भी भारत की सबसे खराब पिच मानी गई है। इस पर एक रन बनाने के लिए भी बहुत मुश्किलों का समना करना पड़ता था। जब इस पिच को नए सिरे से बनाया है तो देखना होगा कि फिलहाल ये कितनी कारगर साबित होती है। इसका अंदाजा सिर्फ एक मुकाबले से लगाना थोड़ा मुश्किल है।

ये भी पढ़े :-Deoria Murder Case: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज जा रहे देवरिया, सत्य प्रकाश दुबे और प्रेमचंद यादव के परिजनों से करेंगे मुलाकात

लखनऊ में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के पिछले मैच की दूसरी पारी में यहां तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद मिलती नजर आई थी। आपको बता दें कि यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुनना पसंद कर सकती है। यहां दक्षिण अफ्रीका ने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया था।

कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

मिली जानकारी के अनुसार अपने पिछली मैचे की प्लेइंग-11 के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में उतर सकती है। वही श्रीलंका में दो बड़े बदलाव का होना तय है। कप्तान दासुन शनाका चोट लगने की वजह से पूरे वर्ल्ड कप से बाहर है। चामिका करुणारत्ने उनके बदले प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते है। साथ ही आपको बता दें कि मथीशा पाथिराना को दाएं कंधे में थोड़ी समस्या है। जिसके कारण वह भी टीम से बाहर हो सकते है।

ऑस्ट्रेलिया: जोश हेजलवूड, कमिंस (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, पैट एडम जम्पा, मार्कस स्टोयनिस, डेविड वॉर्नर।

श्रीलंका: कुशल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), दिलशान मदुशंका, पाथुम निसंका, कासुन राजिथा, कुसल परेरा,सदीरा समरविकर्णा, धनंजय डिसिल्वा, दुनिथ वेलालागे,चरिथ असलंका, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर