राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

विश्व हिन्दू परिषद के 60 वें स्थापना दिवस पर बोले डॉ लक्ष्मीनारायण मालवीय, कोई हिंदू उच्च नीच नहीं है, बल्कि सभी बराबर है

by | Aug 26, 2024 | ख़बर, टॉपिक

अखिल भारतीय संत सनातन सेवा समागम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी डॉ लक्ष्मी नारायण मालवीय ने आज विश्व हिन्दू परिषद के 60 वें स्थापना दिवस पर बोला कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता समाज के लोगों के साथ बैठकर हिंदुओं को संगठित करने, हिंदू संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने और हिंदुओं पर आए किसी भी तरह के संकट का विरोध करने के लिए कार्य करें उन्होंने कहा है कि विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि सभी हिंदू सहोदर भाई हैं।

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

कोई हिंदू उच्च नीच नहीं है, बल्कि सभी बराबर है. उन्होंने कहा है कि विश्व हिंदू परिषद का मंत्र हिंदुओं की रक्षा और समानता का मंत्र है. इसलिए स्थापना दिवस पर हिंदुओं को एकता के सूत्र में पिरोने और संगठित करने के लिए कार्य करेगा। उन्होंने (डॉ लक्ष्मी नारायण मालवीय) कहा है कि लोगों को संस्कारवान बनाना कठिन कार्य है. जबकि कुसंस्कार देना आसान है. लेकिन विश्व हिंदू परिषद लोगों को जोड़ने और संस्कारित करने की बात करता है. विश्व हिंदू परिषद कुसंस्कार का बढ़ावा देने वाले लोगों का भी विरोध कर्ता है। आगे श्री मालवीय ने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए हिंदू जागरण व हिंदुओं को एकत्रित होना जरूरी है। उन्होंने राष्ट्र विरोधियों से सावधान रहने की अपील की।

ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : गाज़ियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़े सपा नेता असलम चौधरी, जानिए क्या है मामला

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर