Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश राज्य पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। सपा ने प्रयागराज निवासी श्यामलाल पाल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले नरिश उत्तम पटेल इस पद पर थे। पटेल वर्तमान में फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों पर ध्यान केंद्रित करने के इरादे से यह फेरबदल किया है।
ये भी देखें : AAP कार्यकर्ताओं ने CM Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘Walkathon-Walk for Kejriwal’ का किया आयोजन |
कौन हैं श्यामलाल पाल?
श्यामलाल पाल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। वे जन सेवा इंटर कॉलेज, मोहिउद्दीनपुर के प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
श्यामलाल पाल 2007 से समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े हुए हैं। शुरुआत में वे पार्टी के प्रदेश सचिव रहे, उसके बाद मुख्य सचिव बनाए गए। (Lok Sabha Election) के बीच वर्तमान में वे प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे। 2007 में उन्होंने पार्टी के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।


