खबर

PDA को लेकर अखिलेश पर ओपी राजभर ने साधा निशाना, कई दलों ने सुभासपा का दामन थामा

by | Oct 18, 2023 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार अपने कुनबा बढ़ाने के प्रयास कर रहे है। आपको बता दें कि सुभासपा पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में बुधवार को सपा, बसपा समेत अन्य दलों के नेताओं ने सुभासपा का दामन थाम लिया है। वही सैकड़ों की संख्या में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने ज्वाइनिंग कराई।

सुभासपा में शामिल मुख्य लोगों में अपनादल (एस) से अवनीश गौतम, बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर फागू सिंह (मऊ), संपूर्णानद पांडेय (बसपा), अजीत सिंह (बसपा), योगी पंकजनाथ (भारतीय हिंदू महासभा, राष्ट्रीय महासचिव), कामरान खान (रालोद, मुरादाबाद), पूर्व राज्य मंत्री सैयद शकील अहमद (रालोद), पूर्व राज्य मंत्री सैयद शकील अहमद (रालोद) के साथ सैंकड़ों की संख्या में बसपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने सुभासपा ज्वाइन हुई है।

ओमप्रकाश राजभर ने किया स्वागत

ओमप्रकाश राजभर ने इस दौरान कहा कि इन सभी लोगों के ज्वाइन करने की वजह से हमारी पार्टी को बड़ी ताकत मिली है। वही हम इससे अपने लक्ष्य की ओर आगे कदम बढ़ा सकेंगे। आज हमारी पार्टी में सभी दलों और जिलों से लोग आकर अपनी पार्टी में शामिल हो रहे है।

ये भी पढ़े :-BSP vs BJP: बीजेपी का मास्टरप्लान बढ़ा रहा मायावती की टेंशन, बहन जी से छिन गया…

उन्होंने बताया कि विपक्ष कभी-कभी कहता है कि अब जमीन पर भारतीय समाज पार्टी दिखाई नहीं दे रही है, तो अब उन्हें दिखाना ये चाहते हैं कि हम दिखाई दे रहे हैं, हम उनको ये बताना भी चाहते हैं कि भारतीय समाज पार्टी की सोच एक समान अनिवार्य फ्री शिक्षा है। हम सावित्रीबाई फुले, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, छत्रपति शाहूजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महाराजा सुहेलदेव की सोच पर अपनी पार्टी को आगे ले जा रहे है।

पीडीए को लेकर अखिलेश पर निशाना

है कि कांग्रेस आज की तारीख में पूरी तरह से पिट गई है। बसपा भी पिट गई है, सपा कतार में है। बता दें कि पीडीए अब एनडीए में आ गया है। पीडीए का उदाहरण हम हैं। अखिलेश के पीडीए पर ओमप्रकाश राजभर ने सवाल उठाया है। राजभर का कहना है कि उनका पीडीए झूठ है। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य, संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर, अनुप्रिया पटेल पूरा पीडीए यहां है।

ये भी पढ़े :-Lucknow: मंत्री के तांत्रिक हवन से काबू होंगे तीन IAS !

राजभर के अनुसार सपा को तब पीडीए याद नहीं आया जब उनकी चार बार सरकार बानी थी। अब पीडीए चला गया तब उनको याद आ रहा है। सपा को 18 फीसदी मुसलमान वोट देते आ रहे हैं। परन्तु सपा ने अपने कार्यकाल के वक़्त उनको हिस्सेदारी ना के बराबर दी है। उनका कहना है कि कांग्रेस, सपा, बसपा इन पार्टियों ने मुसलमानों को बस लुटा है। सामाजिक न्याय में इन पार्टियों को सिर्फ अपना परिवार नजर आता है।

कांग्रेस-सपा पर बोला हमला

ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में सभी को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से लाभ प्राप्त हो रहा है। आज देखा जाए तो आयुष्मान योजना के तहत सभी को लाभ मिल रहा है, वही राशन सभी को मिल रहा है। जो राशन बीच में बिचौलिए खा जाते थे अब वह राशन सीधा गरीबों के घर तक पहुंचाया जा रहा है। सपा और कांग्रेस की सरकारों के समय उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। वही 6 साल में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक भी दंगा नहीं हुआ है। कुछ छोटी-मोटी घटनाएं जरूर हुई है। परन्तु जहां पहले महीनों कर्फ्यू लगा करते थे आज वहां उस स्थिति पर रोक लग गई है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर