राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mukhtar Ansari Death Live : दफ़न हुआ माफिया मुख़्तार अंसारी, सिर्फ परिजनों को मिट्टी देने की अनुमति

by | Mar 30, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Mukhtar Ansari Death : उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का पार्थिव शरीर उनके गाजीपुर जिले स्थित मोहम्मदाबाद स्थित पैतृक आवास पहुंच गया है। शुक्रवार रात करीब 1:15 बजे मुख्तार अंसारी का शव ताबूत में मोहम्मदाबाद स्थित उनके घर पहुंचा। लोग कई घंटों से घर के बाहर इंतजार कर रहे थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रार्थना शनिवार को सुबह 10 बजे होगी, जिसके बाद काली बाग कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाएगा। शुक्रवार रात को क्षमा प्रार्थना और संवेदना व्यक्त की गई।

11:11 AM

Mukhtar Ansari Death Live : प्रशासन ने केवल मुख़्तार के परिजनों को ही मिट्टी देने की अनुमति दी है। साथ ही माफिया मुख़्तार के जनाजे पर समर्थकों का जन सैलाब देखने को मिला हैं। हालांकि उमड़े जन सैलाब को कब्रिस्तान के अंदर जाने नहीं दिया गया। प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर वहां मजूद थे।

11:02 AM

Mukhtar Ansari Death Live : मुख्तार अंसारी का आज शनिवार 30 मार्च को माफिया मुख्तार अंसारी को कब्रिस्तान में दफनाया गया।

10:54 AM

Mukhtar Ansari Death Live : मुख्तार के बेटे उमर ने भीड़ को काबू में करने के लिए खुद माइक हाथ में ले लिया है। वह माइक पर लोगों से पीछे हटनेके लिए गुजारिश कर रहे हैं। वही सभी को ये भी बता रहे है कि कब्रिस्तान के भीतर केवल परिजनों को ही आने की इजाजत है। एक तरफ वह मजूद जान सैलाब में से कुछ लोग दीवार से कूद कर अंदर आने की कोशिश कर रहे हैं।

10: 48 AM

Mukhtar Ansari Death Live : मुख़्तार अंसारी का जनाजा कब्रिस्तान के अंदर पहुंच चुका है। बता दें कि कब्रिस्तान के भीतर केवल परिजनों ही को जाने की इजाजत है। वही कब्रिस्तान के बाहर जान सैलाब उमड़ गया हैं। वह जमकर नारे लगा रहे हैं।

10:43 AM

Mukhtar Ansari Death Live : पुलिस का कब्रिस्तान के बाहर सख्त पहरा है। बता दें कि पुलिसकर्मियों के साथ समर्थकों ने मिलकर मुख़्तार अंसारी के जनाजे के लिए रास्ता छोड़ रखा है। वही मुख्तार अंसारी के परिवार के लोग खुद भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षा कर्मियों का सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Mukhtar Ansari Death : माफिया मुख़्तार अंसारी जनाजे में उमड़ी भीड़, कब्रिस्तान के बाहर कड़ी सुरक्षा

10:37 AM

Mukhtar Ansari Death Live : कब्रिस्तान में केवल परिवार के सदस्यों को ही जाने की अनुमति है। उसके बावजूद भी कब्रिस्तान के बाहर समर्थकों की भरी भीड़ जमा हैं।

ये भी देखें : Arvind Kejriwal Phone Big Reveal :केजरीवाल के फोन में छिपा राज, पासवर्ड देने पर उछल पड़े!AAP

10:20 AM

Mukhtar Ansari Death Live : मुख्तार अंसारी का जनाजा इस समय कब्रिस्तान पहुंच चूका है। बता दें कि उनके जनाजे के समय हजारों की तादात में लोग मजूद है। कुछ ही समय में उनका सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मुख्तार अंसारी का जनाजा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर