UP News : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद में 1 अगस्त (गुरुवार) को जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में मेडिकल की सीट छोड़ने पर लगाए जाने वाले जुर्माना को योगी सरकार ने खत्म कर दिया है। इसे पहले मेडिकल की सीट छोड़े जाने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ता था। बता दें कि अगर किसी भी चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में अगर डॉक्टरों को उत्पीड़न हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
समाजवादी पार्टी (सपा) के मान सिंह यादव के सवाल पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने सदन को यह जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी चिकित्सा शिक्षा संस्थान में अगर डॉक्टरों का उत्पीड़न हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। कई बार ऐसा भी होता है कि कई डॉक्टर व्यक्तिगत कारणों से भी पीजी की पढ़ाई छोड़ चले जाते हैं। और अब जुर्माना भी खत्म कर दिया गया।
सपा नेता ने लगाया अरोप
समाजवादी पार्टी (सपा) के मान सिंह यादव ने यह आरोप लगाया कि संजय गांधी पीजीआई के डॉक्टर अंकुर, डॉ. प्रियंका और डॉ. मीनू अमर का उत्पीड़न किया गया। ये सभी डॉक्टरों का उत्पीड़न किया गया क्योंकि वह ST और OBC जाति से आते हैं।


