राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar News : 1 जनवरी से दानापुर रेल मंडल की ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव, कई प्रमुख ट्रेनों के समय में हुआ संशोधन

by | Dec 31, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bihar News : पहली जनवरी से दानापुर रेल मंडल के तहत चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। इनमें राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों के समय में प्रमुख परिवर्तन किया गया है। दानापुर मंडल की कुल 58 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जिनमें अधिकांश ट्रेनों के परिचालन में 10 से लेकर 25 मिनट तक का संशोधन किया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि (Bihar News) इस नई समय सारणी के अनुसार पटना तेजस राजधानी अब डीडीयू जंक्शन पर 10-15 मिनट पहले पहुंचेगी। इसके अलावा, 14 अन्य ट्रेनों की समय सारणी में भी बदलाव किया गया है। नई समय सारणी में आठ वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, 14 ट्रेनों के समय में संशोधन, नौ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन, 13 ट्रेनों के मार्ग विस्तार और तीन ट्रेनों की बारंबारता में वृद्धि की गई है।

  1. आसनसोल सुपर फास्ट एक्सप्रेस – पटना जंक्शन से 13:40 की जगह अब 13:30 पर रवाना होगी।
  2. विक्रमशिला एक्सप्रेस – पटना जंक्शन से 16:55 की जगह अब 16:50 पर रवाना होगी।
  3. डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस – पाटलिपुत्र स्टेशन से 4:15 की जगह अब 4:05 पर रवाना होगी।
  4. जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस – 5:55 के बदले 5:45 बजे रवाना होगी।
  5. भभुआ रोड इंटरसिटी – 5:25 के बदले अब 5:20 बजे रवाना होगी।
  6. आनंद विहार जनशताब्दी एक्सप्रेस – दानापुर स्टेशन पर 4 बजे के बदले 3:50 पर रवाना होगी।
  7. राजेंद्र नगर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक – राजेंद्र नगर टर्मिनल से 15:00 के बदले 14:45 बजे रवाना होगी।
  8. गंगा दामोदर – पटना जंक्शन से 23:30 के बदले 23:20 बजे रवाना होगी।
  9. पटना-काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस – पटना जंक्शन से 17:20 के 16:45 बजे रवाना होगी।
  10. कमला गंगा एक्सप्रेस – पटना जंक्शन पर 17:00 के बदले 15:45 बजे रवाना होगी।
  11. भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस – पटना जंक्शन पर 5:55 के बदले 5:45 बजे रवाना होगी।
  12. सूरत भागलपुर एक्सप्रेस – पटना जंक्शन पर 11:45 बजे के बदले 11:25 बजे रवाना होगी।
  1. न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस – यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा।
  2. रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस – यह भी छह दिन चलेगी, इसका परिचालन गुरुवार को नहीं किया जाएगा।
  3. पटना-गोमतीनगर वंदे भारत – यह ट्रेन भी छह दिन चलेगी, और इसका परिचालन शुक्रवार को नहीं होगा।
  4. हावड़ा-गया वंदे भारत – यह छह दिन चलेगी, इसका परिचालन गुरुवार को नहीं होगा।
  5. वाराणसी-देवघर वंदे भारत – यह सप्ताह में छह दिन चलेगी, इसका परिचालन मंगलवार को नहीं होगा।

इस बदलाव के बाद यात्री अब इन ट्रेनों के नई समय सारणी के अनुसार यात्रा कर सकेंगे, जिससे यात्रा की सुविधा में और सुधार होगा।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : सर्दी की चपेट में यूपी, तापमान में तेज गिरावट, IMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : New year पर Maulana Shahabuddin का नया फरमान, “नए साल पर जश्न ना मनाए, यह नाजायज…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर