राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jharkhand : झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार बाकी फरार

by | Mar 2, 2024 | क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Jharkhand : झारखंड के दुमका से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि दुमका में एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अमुसार स्पेन से आई महिला पर्यटक के साथ रांची से 300 किमी दूर शुक्रवार रात को हंसडीहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुरुमाहत में ये घटना हुई। बताया जा रहा है कि यहां एक टेंट में अपने साथी के साथ महिला पर्यटन रुकी थी।

जारमुंडी संभाग के पुलिस अफसर का कहना है कि शुक्रवार रात की ये घटना है। आगे की जानकारी अभी साझा करने से परहेज किया है।  वही ये बात जरूर बताई कि एक अधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर ये जानकारी दी कि इस वारदात में 7 से 8 युवक शामिल थे। जिसमे से अभी तक 3 आरोपी को हिरासत में लिया जा चूका हैं। बाकी बचें आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को वहां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश से टू-व्हीलर पर यह स्पैनिश जोड़ा झारखंड के दुमका पहुंचा था। इसके बाद इस जोड़े ने बिहार उसके बाद नेपाल जाना था।

ये भी देखें : Delhi: 10 हजार Civil Deffence वालंटियर की हुई जीत !

Jharkhand : घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए फुलझारी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अनुकरण पुर्थी ने कहा, “उसने दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। उसकी हालत स्थिर है और उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। मामले की जांच चल रही है। चिकित्सा परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।”

मामले पर झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “मुझे मामले की तथ्यात्मक जानकारी नहीं है। हालांकि, गलत काम करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी, चाहे पीड़िता हमारी भारतीय बहन हो या विदेशी बहन।”

भाजपा विधायक अनंत ओझा ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “यह राज्य की छवि पर एक धब्बा है। यह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करता है, जहां विदेशी भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।” इस मामले में सरकार को भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”

गौरतलब है कि यह घटना तब हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान झारखंड की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताओं को संबोधित करते हुए राज्य में मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : West Bengal: ‘TMC ने ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे का अपमान किया है’, पश्चिम बंगाल की धरती से ममता पर गरजे पीएम मोदी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर