राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

केशव मौर्य के संगठन सरकार से बड़ा वाले बयान पर रवि किशन ने दिया जवाब,कही ये बड़ी बात

by | Jul 17, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

उत्तर प्रदेश के इन दिनों सियासी पारा गर्मी है। आम चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में इन दिनों काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। यहां संगठन और सरकार के बीच तकरार की खबरे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सूबे के डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी चर्चा के केंद्र में बने हैं दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चाओं का विषय बन चुके हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने ‘संगठन सरकार से बड़ा होता है’ बयान देकर सियासी हलचल को बढ़ावा दे दिया है। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य के इसी बयान पर गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने प्रतिक्रिया दी है।

ये भी देखें : UP News : डिजिटल अटेंडेंस को लेकर बड़ा फैसला | Breaking News | Latest Update | Viral News |

भाजपा सांसद रवि किशन ने यह बयान पर कहा, “संगठन से ही सरकार बनती है। मैं अकेले अपनी लोकसभा में नहीं गया। संगठन दौड़ रहा था, तभी हम इस झूठ की आंधी मे भी एतिहासिक जीत तक पहुंच पाए।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद सत्ताधारी भाजपा के भीतर घमासान मचा हुआ है। दरअसल, यहां संगठन और सरकार के बीच तकरार के खबरें हैं। दूसरी तरफ यह भी चर्चा तेज है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की कुर्सी खतरे में हैं। मतलब यह कि योगी आदित्यनाथ की जगह उत्तर प्रदेश में बीजेपी किसी और को मुख्यमंत्री बना सकती है। अब इसी चर्चा को लेकर एक अंदर की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यूपी में मुख्यमंत्री को लेकर कोई मंथन नहीं है।

ये भी पढें : उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल के बीच PM मोदी से मिलने पहुंचे ये दिग्गज नेता, जानिए क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार 16 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बता दें कि रविवार को प्रदेश की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने ‘संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है’ कहकर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी थी। मौर्य के इस बयान के बाद चर्चा तेज हो गई कि उनके और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच सब सही नहीं है। इसी के बाद डिप्टी सीएम मौर्य दिल्ली तलब किए गए और उनकी जेपी नड्डा से मुलाकात हुई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर