राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल के बीच PM मोदी से मिलने पहुंचे ये दिग्गज नेता, जानिए क्या है मामला

by | Jul 17, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद निराश भाजपा (BJP) ने खराब प्रदर्शन पर समीक्षा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। लगभग एक घंटे तक इस बैठक में हार पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार मीटिंग में भूपेंद्र चौधरी से पूछा गया कि जब जानकारी थी कि हमें यूपी में कम से कम वोट मिलने जा रहा है लेकिन इतनी कम सीटें आएंगी इसका अंदाजा नहीं था। सपा को 40 के करीब सीट मिलेगी, ऐसी कल्पना भी नहीं की थी। ये हमारे लिए बड़ा झटका है।

ये भी देखें : UP News : डिजिटल अटेंडेंस को लेकर बड़ा फैसला | Breaking News | Latest Update | Viral News |

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नतीजों पर समीक्षा के लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग राज्य के नेताओ से मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 में खराब प्रदर्शन पर फीडबैक ले रहा है। एक दिन पहले यानी मंगलवार (16 जुलाई 2024) को ही केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ मुलाकात करके फीडबैक लिया।

ये भी पढ़ें : सपा प्रमुख ने BJP में हो रही खटपट को लेकर कही ये बड़ी बात, भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में …

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई अलग-अलग मुलाकात में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और प्रशासन की ओर से पार्टी के खिलाफ काम को चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन का कारण माना गया है। बीजेपी ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट में कुल मिलाकर प्रशासन को इस हार का जिम्मेदार बताया है।

वहीं दूसरी ओर खबर है कि लोकसभा नतीजों पर समीक्षा करने के लिए भाजपा शासित राज्यों के सीएम की बड़ी बैठक इस महीने के अंत तक होगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न होने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सरकार संगठन में समन्वय पर भी बात की जाएगी। पार्टी के कई और बड़े नेता भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर