राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, 15 जून से मिल सकती है राहत

by | Jun 13, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भीषण गर्मी के चलते लोग दिन में घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (14 जून) को भी प्रदेश में तापमान ऊंचा बना रहेगा और लू जैसे हालात बने रहेंगे। वहीं, रातें भी सामान्य से अधिक गर्म बनी रहेंगी, जिससे लोगों को 24 घंटे राहत नहीं मिल पा रही है।

गुरुवार को झांसी, आगरा, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर और कानपुर जैसे शहरों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया और छांव भी राहत नहीं दे पाई।

मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा समेत कुल 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 14 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि अगले 24 घंटे इन क्षेत्रों में लू के प्रचंड थपेड़े जारी रहेंगे।

हालांकि, राहत की खबर यह है कि 14 जून के बाद पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में मौसमी परिवर्तन के संकेत हैं। मौसम विभाग ने पूर्वांचल और तराई के 35 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी लखनऊ में भी गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। दिन ढलने के बाद भी गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे रात में भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, लखनऊ में यह हीटवेव का पहला दिन था। उन्होंने बताया कि शुष्क वातावरण और उच्च विकिरणीय ऊष्मन की वजह से तापमान तेजी से बढ़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

भीषण गर्मी और आंधी-तूफान के चलते उत्तर प्रदेश में जनहानि भी हुई है।

  • बांदा और चित्रकूट में लू से कुल 5 लोगों की मौत हुई है।
  • श्रावस्ती और ललितपुर में बिजली गिरने की घटनाओं में 3 लोगों की जान चली गई है।

बहराइच और श्रावस्ती में हल्की बारिश ने लोगों को अस्थाई राहत जरूर दी, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

  • दिल्ली में गुरुवार को तापमान 44.2 डिग्री रहा।
  • हरियाणा के सिरसा में 47.4 डिग्री तक पारा पहुंचा, जो सीजन का सबसे ऊंचा आंकड़ा रहा।
  • राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 47.8 डिग्री दर्ज हुआ।
    इन राज्यों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक,

  • कर्नाटक में 17 जून तक भारी बारिश की संभावना है।
  • केरल में 14 से 16 जून तक भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार, हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

ये भी देखें : Sonam Raguwanshi: सोनम रघुवंशी से मिलने गाजीपुर पहुंचे भाई, मीडिया के सवालों पर जोड़े हाथ

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर