राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Vande Bharat Train: वाराणसी से चलने वाली न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस आज निरस्त, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

by | Jan 13, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Vande Bharat Train : घने कोहरे की वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है। जिसको लेकर यात्रियों में अब सब्र खत्म होता जा रहा है। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को भी ट्रैन लेट होने की वजह से यात्रियों ने अपने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

बता दें कि दस घंटे विलंबित न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर जिज्ञासु एक यात्री ने अपनी पहली यात्रा के अनुभवों को व्यक्त किया। न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 10 घंटे लेट अगले दिन सुबह 9 : 12 मिनट पर कैंट स्टेशन पहुंची। प्राथमिक अनुरक्षण और साफ-सफाई कार्य के पश्चात आठ घंटे लेट 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

ये भी देखें : Ayodhya Ram Mandir : वाराणसी के मुस्लिम छात्र ने बनाई प्रभु श्रीराम जानकी की तस्वीर

चार घंटे लेट वंदे भारत

वही इस घने कोहरे की वजह से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस पुरानी, नई दिल्ली चार घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन को शाम को 7 बजे दिल्ली भेजा गया। ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ेें : Weather Update : कोहरे ने मचाया कोहराम, मौसम विभाग का राजधानी में यलो अलर्ट, फॉग से यातायात प्रभावित

न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस आज निरस्त

वाराणसी से नई दिल्ली संचालित गाड़ी कोहरे के कारण लेट होने की वजह से 13 जनवरी को गाड़ी- 22416 न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं जाएगी। इसी वजह से नई दिल्ली से न्यू वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी – 22415 नहीं चलेगी। उत्तर रेलवे प्रशासन ने देर शाम को सूचना जारी कर दी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर