राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय ने मुगल शासन की फूट डालो नीति की निंदा करते हुए कहा – ‘सनातन धर्म को बचाने का लें संकल्प…’

by | Sep 6, 2024 | टॉपिक

अखिल भारतीय संत सनातन सेवा समागम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय ने आज कहा कि जब हम एकजुट होकर सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का काम करेंगे तभी हम आगे बढ़ेंगे। हमें सनातन धर्म को बचाने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि मुगल शासन काल से ही हिंदुओं में फूट डालो और शासन करो नीति अपनायी गयी है।

इसका परिणाम है कि हिंदुस्तान में मंदिरों को तोड़ा गया व हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया और आज भी किया जा रहा है। आज हम जाति समाज में बंटे हुए हैं, जिसे दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशापान व अंधविश्वास छोड़ शिक्षा को महत्व देते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। कहा कि अपने धर्म व संस्कृति को लेकर अपने बच्चों को जानकारी देने की जरूरत है, तभी हमारा आने वाला समाज का समय उज्जवल होगा और हम सुरक्षित रहेंगे।

ये भी पढ़ें : 06  September Ka Rashifal : मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए क्या है खास, जानिए पूरे दिन का हाल

ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर