राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

28 March Ka Rashifal : जानिए शुक्रवार को मेष से लेकर मीन राशि का कैसा रहेगा दिन

by | Mar 28, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

28 March Ka Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और उनकी चाल के आधार पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 मार्च 2025 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, वहीं कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।

28 मार्च 2025 शुक्रवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के योग हैं, लेकिन ऑफिस में कार्यों की समय सीमा नजदीक होने के कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। मन कुछ परेशान भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सचेत रहें क्योंकि कठिनाई आ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि वालों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी और मन भी परेशान हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखना आवश्यक रहेगा।

मिथुन राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का साथ मिलेगा और बड़े-बुजुर्गों से धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

कर्क राशि वालों को आज आर्थिक तौर पर सतर्क रहना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, इसलिए आत्मसंयत रहें और क्रोध से बचें। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव हो सकता है और परिश्रम भी ज्यादा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।

सिंह राशि वालों को आज किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और कारोबार में बदलाव के योग हैं।

कन्या राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। निराशा और असंतोष की भावना हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में सम्मान की वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं, और लाभ के मौके भी मिलेंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा और व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

धनु राशि वालों को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी और परिवार का भी साथ मिलेगा।

मकर राशि वालों को आज बेवजह के गुस्से से बचना चाहिए। आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं रहेगी। कारोबार में सुधार होगा और लाभ के मौके मिलेंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। बेकार के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है और कहीं और जाने का भी योग बन सकता है। नौकरी में उन्नति मिल सकती है और माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि वालों के लिए वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का योग बन रहा है।

दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठकों तक खबर पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें : Aligarh News : व्यापारी हैरान! आखिर क्यों आयकर विभाग ने जूस विक्रेता को भेजा लगभग 8 करोड़ का नोटिस

ये भी देखें : Delhi Budget: 27 साल बाद दिल्ली BJP सरकार का पहला बजट, CM रेखा गुप्ता विधानसभा में कर रहीं बजट पेश

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर