राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bareilly Route Diversion : बरेली में सीएम योगी करेंगे दौरा, ये रास्ते रहेंगे बंद, जानिए रूट डायवर्जन पूरी डिटेल

by | Mar 31, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bareilly Route Diversion : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अप्रैल को बरेली दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे बरेली कॉलेज के ग्राउंड में 932.59 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर रविवार को बरेली कॉलेज में तैयारियां लगभग पूरी हो गईं हैं। पंडाल लगाने का काम तेज़ी से चल रहा है, और बरेली कॉलेज में साफ-सफाई तथा रंग-रोगन का कार्य भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन के लिए शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। कई प्रमुख रास्तों पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि जनसभा के आयोजन में कोई व्यवधान न आए। विशेष रूप से, श्यामगंज चौराहा, ईट पजाया, बियावान कोठी, बिजलीघर तिराहा, अक्षर बिहार तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, चौपला चौराहा, सिटी सब्जी मण्डी, पटेल चौक, कोहाड़ापीर, कोतवाली गेट, नावल्टी, सिकलापुर चौराहा जैसी जगहों से ऑटो, ई-रिक्शा, मैक्स और ठेले जैसे वाहन बरेली कॉलेज की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन रास्तों पर यात्रा करने वालों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

  • दिल्ली और रामपुर की दिशा से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें जो बदायूं की तरफ जाना चाहते हैं, वे झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास, नवदिया झादा से फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए यात्रा कर सकेंगे। नैनीताल की दिशा से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बस भी इसी मार्ग का पालन करेंगे।
  • पीलीभीत की दिशा से बदायूं जाने वाले भारी वाहन पीलीभीत में जहानाबाद कट से सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी, बिलवा पुल से बड़ा बाईपास, फरीदपुर होकर दातागंज रोड तक जा सकेंगे। वहीं, पीलीभीत से बरेली आने वाले वाहन जहानाबाद, सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी, बिलवा पुल नैनीताल रोड से यात्रा कर सकेंगे।
  • दिल्ली और रामपुर की दिशा से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें बड़ा बाईपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होते हुए जा सकेंगे। वहीं, लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाईपास से जाएंगे।
  • बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन भमोरा से देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंच सकेंगे। दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से जाएंगे।
  • बदायूं और लखनऊ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी।

इस रूट डायवर्जन का उद्देश्य मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित रखना है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन मार्गों पर चलने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें।

ये भी पढ़ें : 30 March Ka Rashifal : नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन, जानें किस राशि को करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना

ये भी देखें : UP High Alert on Ramzan: रमजान का आखिरी जुम्मा! क्या यूपी में हो रहा है हाई वोल्टेज ड्रामा?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर