राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar Election Result 2025: बाहुबलियों और उनके परिवारों की साख दांव पर, कई सीटों पर सीधी टक्कर, यहां देखें शुरुआती रुझान में कौन कहां से आगे

by | Nov 14, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar Election Result 2025: दो चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान पूरा हो चुका है और अब मतगणना जारी है। इस बार भी कई बाहुबली नेता और उनके परिवार के सदस्य चुनाव मैदान में उतरे हैं। कौन अपनी सीट बचाएगा और किसकी पकड़ ढीली पड़ेगी, इसका फैसला आज हो जाएगा। इनमें सबसे अधिक चर्चा में रहे बाहुबली अनंत सिंह, जो पटना जिले की मोकामा सीट से जदयू उम्मीदवार हैं।

इसके अलावा शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब, आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद, सुनील पांडेय के भाई हुलास पांडेय और बेटे विशाल प्रशांत जैसे कई नाम हैं जिन पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं किस सीट से कौन मैदान में है और किसका पलड़ा भारी दिख रहा है।

उम्मीदवारसीटपार्टीस्थिति
अनंत सिंहमोकामाजदयूआगे
वीणा देवीमोकामाराजदपीछे
रीतलाल यादवदानापुरराजदआगे
अमरेंद्र पांडेयकुचायकोटजदयू
रणधीर कुमार सिंहमांझीजदयू
हुलास पांडेयब्रह्मपुरलोजपा (आर)
विशाल प्रशांततरारीभाजपा
विभा देवीनवादाजदयूआगे
बीमा भारतीरुपौलीराजद
शंकर सिंहरुपौलीनिर्दलीय
चेतन आनंदनबीनगरजदयूआगे
शहनवाज आलमजोकीहाटराजद
सरफराज आलमजोकीहाटजनसुराज
अरुणा देवीवारिसलीगंजभाजपाआगे
अनीता देवीवारिसलीगंजराजदपीछे
शिवानी शुक्लालालगंजराजदआगे
ओसामा शहाबरघुनाथपुरराजदआगे

मोकामा सीट इन चुनावों में सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रही। यहां दो बाहुबली परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

  • अनंत सिंह, जो पहले राजद से विधायक थे, इस बार जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सामने हैं वीणा देवी, बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी, जिन्हें राजद ने उतारा है।
    मोकामा पर 1990 से ही अनंत सिंह और उनके परिवार का दबदबा रहा है।

अररिया की जोकीहाट सीट हमेशा दिलचस्प रहती है। यहां तस्लीमुद्दीन के दो बेटे एक बार फिर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।

  • शहनवाज आलम, जो 2020 में AIMIM से जीते थे, इस बार राजद उम्मीदवार हैं।
  • सरफराज आलम, जो पहले राजद से लड़ते थे, इस बार जनसुराज के टिकट पर हैं।

यहां मुकाबला दो बड़े बाहुबली नेताओं की पत्नियों के बीच है।

  • अरुणा देवी, जो भाजपा से लगातार मजबूत रहीं हैं, बाहुबली अखिलेश सिंह की पत्नी हैं।
  • उनके सामने हैं अनीता देवी, जो बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं।
    पिछले 25 सालों से यह सीट इन्हीं दो परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

सुनील पांडेय का परिवार: दो सदस्य, दो सीट, दो पार्टियां

बाहुबली सुनील पांडेय के परिवार के दो लोग इस बार चुनाव लड़ रहे हैं।

  • उनके बेटे विशाल प्रशांत तरारी से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • उनके भाई हुलास पांडेय लोजपा (आर) से ब्रह्मपुर से लड़ रहे हैं।

नवादा से बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी इस बार जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। 2020 में उन्होंने राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उनका मुकाबला राजद के कौशल यादव से है।

रुपौली सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला है। यहां शंकर सिंह निर्दलीय लड़े हैं, जिन पर 36 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। उनके सामने हैं बीमा भारती, जो बाहुबली अवधेश मंडल की पत्नी हैं। दोनों ही इस सीट पर कई बार जीत चुके हैं और यहां पिछले 25 साल से इन दोनों का ही दबदबा रहा है।

दानापुर से बाहुबली रीतलाल यादव दोबारा राजद के टिकट पर मैदान में हैं। पिछली बार भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। उनके खिलाफ भाजपा के रामकृपाल यादव हैं।

आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद 2020 में शिवहर से राजद के टिकट पर जीते थे। इस बार उन्होंने पार्टी भी बदली और सीट भी। अब वे नबीनगर से जदयू उम्मीदवार हैं।

मांझी से जदयू ने बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह को उतारा है। प्रभुनाथ सिंह फिलहाल हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं।

कुचायकोट: अमरेंद्र पांडेय फिर मैदान में

गोपालगंज के बाहुबली अमरेंद्र पांडेय जदयू के टिकट पर एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी छवि हमेशा विवादों में रही है।

लालगंज से राजद ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को टिकट दिया है। यहां उनके परिवार का पहले से अच्छा प्रभाव रहा है।

सीवान के चर्चित बाहुबली रहे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रघुनाथपुर से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने जदयू के विकास कुमार सिंह हैं।

ये भी पढ़ें: IND Vs SA Test: साउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा भारत का यह स्टार, गिल-गंभीर का ‘ट्रम्प कार्ड’ तैयार

ये भी देखें: Bihar Exit Poll 2025 पर बोले भाजपा नेता प्रतुल शाह देव, “बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार!”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर